आईपीएल 2023 का आगाज़ होने में कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन इस 16वें सीजन की शुरुआत से पहले ही फैंस को एक के बाद एक बुरी खबर मिल रही है। दरअसल, आईपीएल 2023 से पहले चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तक आईपीएल 2023 से 11 से भी ज्यादा खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। तो चलिए आज आपको आईपीएल 2023 की चोटिल इलेवन से रूबरू कराते हैं। आईपीएल की चोटिल इलेवन इस प्रकार है।

Advertisement

1. जॉनी बेयरस्टो

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो आगामी आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले थे लेकिन वो अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं जिसके चलते वो इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

2. रजत पाटीदार

रजत पाटीदार इस समय चोटिल हैं जिसके चलते वो आईपीएल का पहला हाफ मिस करेंगे और ऐसा भी हो सकता है कि वो पूरा आईपीएल ही मिस कर दें।

3. श्रेयस अय्यर

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं और उनकी जगह को भर पाना केकेआर के लिए आसान नहीं होगा।

4. ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का एक भयानक कार एक्सिडेंट हुआ था जिसमें वो तो बाल-बाल बच गए लेकिन अब वो ना सिर्फ इस आईपीएल सीजन से बल्कि लगभग 1 साल के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। 

Advertisement

5. विल जैक्स

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स भी चोट के चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए इस सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। आरसीबी के लिए ये एक बड़ा झटका होगा क्योंकि जैक्स शानदार फॉर्म में चल रहे थे लेकिन अब वो पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं।

6. काइल जैमीसन

Advertisement

काइल जैमीसन को चेन्नई सुपरकिंग्स ने मिनी ऑक्शन में खरीदा था लेकिन वो भी चोट के कारण ये सीजन नहीं खेल पाएंगे।

7.जोश हेजलवुड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। रजत पाटीदार, विल जैक्स के अलावा हेजलवुड भी आईपीएल 2023 में चोटिल होने के चलते नहीं खेलेंगे।

Advertisement

8. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ना सिर्फ इस आईपीएल सीजन से बाहर हैं बल्कि वो भारतीय टीम के लिए भी कब खेलते दिखेंगे। इसका कुछ नहीं पता चला है।

9. प्रसिद्ध कृष्णा

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के लिए भी बुरी खबर है कि पिछले सीजन के हीरो प्रसिद्ध कृष्णा इस सीजन में चोट के चलते नहीं खेलेंगे।

10. मुकेश चौधरी

चेन्नई सुपरकिंग्स को भी मुकेश चौधरी के रूप में एक बड़ा झटका लगा है। चौधरी ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन वो भी चोट के चलते इस पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

11. मोहसिन खान

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज़ गेंदबाज मोहसिन खान भी इस सीजन में चोट के चलते नहीं खेलेंगे जोकि लखनऊ की टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार