IPL 2026 Special: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026, जिसे TATA IPL 2026 से ब्रांड किया है (इस इवेंट का 19वां सीजन), इस बार 28 मार्च से 31 मई तक खेल रहे हैं। 10 टीम के बीच  84 मैच और 11 मार्च को BCCI ने पहले फेज़ का शेड्यूल जारी किया। ये 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा और इसमें पहले 20 मैच हैं। इस इवेंट से जुड़े टॉप 10 फैक्ट्स:

Advertisement

1. शेड्यूल बनाने में देरी: वजह रही BCCI का दो ख़ास मुद्दों पर इंतज़ार:

a. तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम जैसे कुछ स्टेट में वोटिंग की तारीख तय नहीं थी और BCCI की कोशिश है कि टकराव से बचें। वैसे IPL का चुनाव की तारीखों से टकराव कोई नई बात नहीं है।

b. दो फ्रेंचाइजी (राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के अपने होम वेन्यू तय करने में देरी।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अंदरूनी मामलों की वजह से राजस्थान रॉयल्स के सामने ये भी तय नहीं था कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच खेलेंगे भी या नहीं?
पिछले चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कर्नाटक सरकार से चिन्नास्वामी स्टेडियम के इस्तेमाल की मंज़ूरी तो मिल गई थी पर कुछ शर्तों के साथ (पिछले साल जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 फैंस की मौत की वजह से), लेकिन आखिरी मंज़ूरी का इंतज़ार था।

2. इसीलिए BCCI ने तय किया कि वोटिंग की तारीख मालूम होने पर ही पूरे मैचों की लिस्ट जारी करेंगे। ऐसे में IPL 2026 के कैलेंडर का पहला फेज़ जारी किया। मजेदार बात ये कि जब फेज़ 1 के मैचों का शेड्यूल जारी किया तब तक चुनाव की तारीखें पता नहीं थीं; लेकिन जब चुनाव (और वोट की गिनती) की तारीखें जारी हुईं तो देखा कि किसी भी मैच की तारीख का वहां चुनाव की तारीख से टकराव नहीं है। क्या BCCI को चुनाव का शेड्यूल पहले से ही पता था?

3. कुछ ऐसे IPL वेन्यू, जो किसी टीम के वास्तविक होम ग्राउंड नहीं हैं, उनके दिलचस्प कनेक्शन:

रायपुर, छत्तीसगढ़: यहां IPL की वापसी हो रही है (2013 और 2016 के बीच यहां 6 मैच खेले थे) क्योंकि BCCI के मौजूदा ट्रेजरार प्रभतेज सिंह भाटिया इसी स्टेट से हैं। मजेदार बात ये कि पहले रायपुर, दिल्ली कैपिटल्स का 'होम ग्राउंड' था और अब RCB  का दो मैच के लिए 'होम ग्राउंड' है। रायपुर और टीम के वास्तविक होम शहर, बेंगलुरु के बीच की हवाई दूरी लगभग 1013 किमी (फ्लाइट लगभग 2 घंटे की) और सड़क से लगभग 1300 किमी है (कार से 24 घंटे से भी ज्यादा का सफ़र)।

विशाखापट्टनम (Vizag): DC के मालिकों में से एक इसी शहर से हैं, और राजनीतिक प्रभाव भी है, इसलिए इस शहर को DC के दो होम मैच मिल गए। अब तक यहां 17 IPL मैच खेले हैं, जिनमें से कुछ मैच में एक टीम DC नहीं थी। विशाखापट्टनम और टीम के वास्तविक होम शहर, दिल्ली के बीच हवाई दूरी लगभग 1360 किमी (फ्लाइट से लगभग 2+ घंटे) और सड़क से लगभग 1815 किमी है (कार से 30 घंटे से ज़्यादा का सफ़र)।

गुवाहाटी: ये BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और RR के मालिकों में से एक का शहर है और RR के तीन बड़े होम मैच मिल गए। अब तक यहां 6 IPL मैच खेले हैं। गुवाहाटी और टीम के वास्तविक होम शहर, जयपुर के बीच हवाई दूरी लगभग 1500 किमी (फ्लाइट से लगभग 3+ घंटे) और सड़क से दूरी लगभग 1550 किमी है (कार से 38 घंटे से ज़्यादा का सफ़र)।

4. RCB को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेलने की मंज़ूरी मिलने के बाद टीम का अपने 5 होम मैच यहां खेलना तय हुआ। IPL का पहला मैच, एक प्लेऑफ और फ़ाइनल भी यहीं होंगे। KSCA के नए चीफ और पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद तो यहां आईपीएल मैच खेलने की मंजूरी मिलने पर इतने खुश हैं कि इसे इंग्लैंड के विरुद्ध अपने 5 विकेट लेने के प्रदर्शन (लॉर्ड्स, 1996) से भी बड़ी उपलब्धि बता दिया।

5. शेड्यूल से हटना पड़ा : आमतौर पर, अगले सीज़न के IPL प्लेऑफ़ और फ़ाइनल, चैंपियन और रनर-अप टीमों के होम ग्राउंड में खेलते हैं (जो न्यू चंडीगढ़ और बेंगलुरु हैं)। चूंकि न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में IPL के ठीक बाद अफ़गानिस्तान के साथ एक टेस्ट है, इसलिए वे इस साल बड़े मैचों की मेज़बानी से चूक गए।

6. सीजन का पहला मैच: 2008 से अब तक, IPL में 15 अलग-अलग टीम खेली हैं। इन सभी सालों में, IPL के पहले मैच में इन चार टीम में से कम से कम एक तो खेली ही है: MI, CSK, KKR और RCB।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि लगातार दो सीजन में IPL के पहले मैच में न तो मुंबई इंडियंस और न ही चेन्नई सुपर किंग्स खेल रही हैं:

2025 – KKR बनाम RCB

2026 – RCB बनाम SRH

7. इस सीज़न के पहले तीन मैचों का शेड्यूल बेहद दिलचस्प है:

मैच 1, 28 मार्च को: RCB बनाम SRH – 2016 का फ़ाइनल इन्हीं दोनों के बीच था। इन दोनों टीम के बीच इससे पहले 5 अप्रैल 2017 को सीजन का ओपनर खेले थे।

मैच 2, 29 मार्च को: MI बनाम KKR  यानि कि 5 बार की चैंपियन टीम बनाम 3 बार की चैंपियन टीम।

मैच 3, 30 मार्च को: RR बनाम CSK - IPL का सबसे पहला फ़ाइनल इन्हीं दोनों के बीच था।

8. 'बिग थ्री': विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी, पहले तीन मैचों में ही ग्राउंड पर नज़र आ जाएंगे।

9. टाइटल स्पॉन्सर: टाटा ग्रुप, उनके साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट है (2024–2028) 2500 करोड़ रुपये (300 मिलियन डॉलर) का।

10. ब्रॉडकास्टर: JioStar का Star Sports और JioHotstar, क्योंकि उनके पास 2023–2027 के लिए सैटेलाइट और डिजिटल ब्रॉडकास्ट अधिकार हैं।

इस साल IPL में एक और नई बात ये हो रही है। जो खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद खेलने नहीं आ रहे, उनकी गिनती बड़ी ज्यादा है। ऐसा लग रहा है कि टीमें, मैचों की तैयारी से ज्यादा ध्यान खाली हुई जगह भरने में लगा रही हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

चरनपाल सिंह सोबती
 

लेखक के बारे में

Charanpal Singh Sobti
Charanpal Singh Sobti is a veteran cricket writer with more than five decades of experience covering the game. At Cricketnmore, he brings his extensive knowledge, unique perspective and deep understanding of cricket to readers through insightful news, analysis, historical pieces and fascinating stories from the world of cricket. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार