13 अक्टूबर,नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसने मेहमान टीम की पहली पारी 275 रनों पर समेटकर उसे फॉलोऑन के लिए बाध्य किया।

Advertisement

चौथे दिन रविवार को मेहमान टीम फॉलोऑन के लिए उतरी और 189 रनों पर ऑलआउट हो गई।

 
Advertisement

इस सीरीज जीत के साथ ही कोहली के नाम है विराट रिकॉर्ड दर्ज हो गया। कोहली सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। यह कोहली की कप्तानी में भारत की 13वीं सीरीज जीत है। 

इस मामले में उन्होंने महान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी की कप्तानी में भारत ने 12 टेस्ट सीरीज जीती थी। 

बता दें कि ये बतौर भारतीय टीम के कप्तान उनका 50वां टेस्ट मैच था और उनकी कप्तानी में ये भारत की 30वीं टेस्ट जीत है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार