9 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम आईपीएल 2021 का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। जिसमें विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार कोहली के पास इस सीजन में कई खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जो रनमशीन कोहली के निशाने पर होंगे।

टी-20 में दस हजार रन

Advertisement

विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने से सिर्फ 269 रन दूर हैं। यह कारनामा करने वाले वह भारत के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। कोहली ने टी-20 करियर में खेले गए 304 मैचों की 289 पारियों में 41.94 की औसत से 9731 रन बनाए हैं। 

मैचों का दोहरा शतक

Advertisement

इस सीजन में 8वां मुकाबले खेलते हुए विराट कोहली बतौर खिलाड़ी अपने 200 आईपीएल मुकाबले पूरे कर लेंगे। अब तक एमएस धोनी (204) और रोहित शर्मा (204) ने ही यह कारनामा किया है।

आईपीएल में 6000 रन

विराट कोहली आईपीएल में 6000 रन पूरे करने से सिर्फ 122 रन दूर हैं। 192 मैचों में 5878 रनों के साथ कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

पचास बार 50 प्लस स्कोर

6 बार 50 या उससे ज्यादा की पारी खेलने के साथ ही कोहली आईपीएल में पचास बार 50 या उससे ज्यादा पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल कोहली ने 44 बार ही यह कारनामा किया है, जिसमें 39 अर्धशतक और 5 शतक शामिल हैं। डेविड वॉर्नर फिलहाल आईपीएल में इस मुकाम तक पहुंचने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 48 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं। 

आरसीबी के लिए 50 अर्धशतक

कोहली ने आरसीबी के लिए सभी लीग को मिलाकर 46 बार पचास या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है। आरसीबी के लिए अपना अनोखा अर्धशतक पूरे करने से कप्तान सिर्फ चार कदम दूर हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार