India vs Sri Lanka 1st T20I Stats Preview: भारत श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार (24 फरवरी) को खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 62 रनों से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस शानदार जीत के साथ ही कुछ खास रिकॉर्ड भी बने, आइए आपको बताते हैं।
 
कप्तान के तौर पर घर पर सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब रोहित शर्मा ने इंग्लिश कप्तान मोईन मोर्गन और कीवी कप्तान केन विलियमसन की इस रिकॉर्ड में बराबरी कर ली है। दरअसल इन दोनों ही खिलाड़ियों की कप्तानी में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने अपने घर पर 15 टी-20 मैचों में जीत हासिल की थी। अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा ने उनकी बराबरी कर ली है। हालांकि उन्होंने सिर्फ 16 मुकाबलों में ही यह कारनामा किया है। हालांकि रोहित के पास श्रीलंका सीरीज में इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचने का अच्छा मौका होगा।

Advertisement

भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने अपना ही एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल हिटमैन की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2018 में लगातार 12 मैच में जीत हासिल की थी, लेकिन अब साल 2019-22 के बीच रोहित की कप्तानी में टीम को एक के बाद एक 13 जीत मिल चुकी है। 

इस लिस्ट में रोहित शर्मा के बाद पूर्व कप्तान विराट दूसरे नंबर पर हैं जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2017 में 12 मैच लगातार जीतें थे, वहीं धोनी ने साल 2013 में इसी तरह टीम को 9 मैचों में जीत दिलवाई थी। 

लगातार 10 मैच में जीत 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीमों की लिस्ट में जिन्होंने लगातार सबसे ज्यादा टी-20 जीत हासिल की है उनमें अब भारतीय टीम तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने पिछले दस टी-20 मुकाबलों में लगातार ही जीत हासिल की हैं और अभी भी ये सिलसिला जारी है। 

साल 2018-19 में अफगानिस्तान की टीम ने बारह टी-20 मैच लगातार जीते थे, जिस वज़ह से इस रिकॉर्ड के टॉप पर अफगानी टीम विराजमान हैं, लेकिन भारतीय टीम के पास इसे तोड़ने का बढ़िया मौका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार