March 23 (CRICKETNMORE) - टीम इंडिया के हिटमैन यानी रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों और कप्तानों में शुमार हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ज्यादा तीन बार चैंपियन बनी और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायेदान पर काबिज हैं।

Advertisement

वह पिछले लगातार 10 सीजन ने इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। पहले तीन सीजन वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल और इसके बाद 2011 में उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा। आईपीएल 2018 में हिटमैन को मुंबई की टीम ने दोबारा रिटेन किया है।

Advertisement

रोहित ने अब तक खेले गए 159 मैचों में 32.16 की औसत से 4207 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा है।

इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में वह तीसर नंबर पर हैं और उनके नाम 172 छक्के दर्ज हैं। इस मामले में क्रिस गेल (265) और सुरेश रैना (173) ही उनसे आगे हैं।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार