न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है जबकि रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। हालांकि, इस टीम में एक नाम ऐसा भी है जो नदारद है और सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बवाल मचा हुआ है।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले होनहार बल्लेबाज़ संजू सैमसन की, जिन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है और यही कारण है कि उनके कुछ फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए इंसाफ मांग रहे हैं। लेकिन क्या सचमुच संजू टीम इंडिया में स्थान पाने के हकदार हैं, अगर आप इसका जवाब जानना चाहते हैं तो आपको उनके आंकड़े देखने की जरूरत है और उन्हें देखने के बाद आपको एक साफ तस्वीर नज़र आ जाएगी।

Advertisement

अगर संजू के आईपीएल 2021 के आंकड़ों को देखा जाए तो 12 मैचों में उन्होंने 48 की औसत से 480 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी भी देखने को मिली थी लेकिन अब अगर हम थोड़ा पीछे जाएं और टीम इंडिया के लिए उनके आंकड़ें देखें तो शायद संजू के फैंस को थोड़ा धक्का लगेगा।

संजू को अब तक भारत के लिए 10 टी-20 मैचों में मौका मिला है और इस दौरान उन्होंने हर बार अपने मौके को गंवाया। अब तक 10 इंटरनेशनल टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 11.7 की औसत से सिर्फ 117 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 110.38 का रहा और ना तो उनके बल्ले से कोई अर्द्धशतक निकला और ना ही कोई प्रभाव छोड़ने वाली पारी देखने को मिली।

संजू आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में जैसा मर्जी प्रदर्शन करते रहे हों लेकिन अगर कंप्टीशन की इस दुनिया में वो टीम इंडिया के लिए खेलते हुए रन नहीं बनाएंगे तो वो टीम में मौका दिए जाने के हकदार बिल्कुल भी नहीं हैं। ऐसे में चाहे उन्हें टीम इंडिया के लिए एक मैच भी मिले तो उन्हें उस एक मैच में खुद को साबित करना होगा और अपने टैलेंट को प्रदर्शन में तब्दील करना होगा। अगर संजू ऐसा नहीं करते, तो वो टीम में जगह पाने के हकदार नहीं हैं क्योंकि टीम इंडिया में खेलने के लिए सैंकड़ों टैलेंटेड खिलाड़ी लाइन में लगे हुए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार