Sanju Samson vs Shubman Gill Stats as T20I Opener: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। 9 सितंबर से यूएई में टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल की वापसी हुई है वो भी नई जिम्मेदारी के साथ। एशिया कप में गिल को भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी टीम में शामिल है, जो पिछले काफी समय से टीम के ओपनर भी रहे हैं। लेकिन चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ कर चुके हैं कि अभिषेक शर्मा के साथ सैमसन या गिल में से कौन ओपनिंग करेगा, इसका फैसला हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल यूएई पहुंचकर करेंगे। 

Advertisement

आइए जानते हैं टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर दोनों का प्रदर्शन कैसा रहा है, आइए जानते हैं आंकड़ों के आइने में। 

2015 में डेब्यू करने वाले सैमसन ने टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए नंबर 1 से लेकर नंबर 7 तक की पोजिशन पर बल्लेबाजी की है। जिसमें उन्होंने 42 मैच की 38 पारियों में 861 रन बनाए हैं। लेकिन बतौर ओपनर उनका प्रदर्शन बेस्ट रहा है। 

सैमसन ने बतौर ओपनर 17 पारियों में 292 गेंदों का सामना करते हुए 178.76 की स्ट्राईक रेट से 522 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 111 रन रहा है। उन्होंने नंबर 1 पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए टी-20 इंटरनेशनल में तीन शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। इसके अलावा बाउंड्रीज की बात की जाए को 49 चौके और 35 छक्के लगाए हैं। 

ओपनिंग के अलावा उन्होंने नंबर 4 बल्लेबाजी पोजिशन पर सबसे ज्यादा 11 पारियां खेली है और 213 रन बनाए हैं। बाकी और बल्लेबाजी पोजिशन पर सैमसन सैकड़े के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं।

Advertisement

वहीं 2023 में डेब्यू करने वाले गिल ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में अभी तक 21 पारियां खेली हैं और सभी बतौर ओपनिग बल्लेबाज। गिल ने 415 गेंदों का सामना करते हुए 139.27 की स्ट्राईक रेट से 578 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 126 रन रहा है।  बता दें कि गिल ने भारत के लिए एक साल से ज्यादा समय से इस फॉर्मेट में कोई मैच नहीं खेला है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

यह देखने वाली बात होगी कि टीम मैनेजमेंट ओपनिंग के रोल के लिए सैमसन और गिल में से किस पर भरोसा जताते हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार