2026 फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी जॉइंट-होस्ट मेक्सिको में 11 जून, 2026 को मेक्सिको सिटी के एजटेका स्टेडियम में। अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा। टीम की गिनती कतर 2022 में 32 देश से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा 2026 में 48 टीम हिस्सा लेंगी। क्या कभी ये चर्चा की कि फीफा वर्ल्ड कप में क्रिकेट की क्या हिस्सेदारी है?

Advertisement

ऐसे देश ज्यादा नहीं जो फुटबॉल और क्रिकेट वर्ल्ड कप दोनों में खेले हैं। ऐसे देशों में, जो इन दोनों खेल के वर्ल्ड कप में खेले, इंग्लैंड सबसे खास है। फुटबॉल यूरोप के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है जबकि क्रिकेट में भी टीम की गिनती बढ़ी है और इसलिए हाल के सालों में दोनों खेल के वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम की गिनती बढ़ी है।

Advertisement

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ऐसी दो टीम हैं जिनके पास इन दोनों खेल में वर्ल्ड-क्लास टीम है। दोनों खेल के वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम को गिनती तो बढ़ी पर दोनों के वर्ल्ड कप में टाइटल जीतने का रिकॉर्ड हर किसी के हिस्से में नहीं आया। इंग्लैंड ये डबल हासिल करने वाली अकेली टीम है।

भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और बांग्लादेश तो अभी फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल्स में खेलने से ही बहुत दूर हैं। न्यूजीलैंड को हर चार साल में मौका मिलता है, लेकिन अपने कॉन्टिनेंटल की कमजोर स्थिति की वजह से वे पीछे रह जाते हैं। दक्षिण अफ़्रीका ने तो 2010 में फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी भी की लेकिन उनका सफ़र वहीं रुक गया था और अब वे 16 साल बाद वापस लौट रहे हैं। कैरिबियन देश क्रिकेट में तो वेस्टइंडीज़ के नाम से खेल लेते हैं लेकिन फुटबॉल में अलग-अलग देशों के तौर पर मुकाबला करते हैं। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड फुटबॉल वर्ल्ड कप में खेले तो लेकिन कुछ ख़ास न कर पाए। और देखिए:

*फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में टीम की गिनती बढ़ने से इस इवेंट में उन देशों के लिए मौका बढ़ा जो क्रिकेट वर्ल्ड कप (50 ओवर) में खेल चुके हैं। इस बार ऐसी रिकॉर्ड 7 टीम खेल रही हैं।
* इस बढ़ोतरी की ख़ास वजह, नियमित टीमों के अलावा, फुटबॉल वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड (पिछली बार 2010 में खेले थे), स्कॉटलैंड (पिछली बार 1998 में खेले थे) और दक्षिण अफ़्रीका (पिछली बार 2010 में खेले थे) की वापसी है।

* अब तक इंग्लैंड अकेली ऐसी टीम है जिसने फुटबॉल और क्रिकेट दोनों वर्ल्ड कप जीते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं:

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1975, 1979, 1983, 1987,1992, 1996, 1999, 2003,2007, 2011, 2015. 2019, 2023
बेस्ट: चैंपियंस 1987, 1999, 2003, 2007,2015, 2023
वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1974, 2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026
बेस्ट: दूसरा राउंड 2006, 2022

कनाडा

Advertisement

वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1979, 2003, 2007, 2011
बेस्ट: पहला राउंड
वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1986, 2022, 2026
बेस्ट: पहला राउंड 1986, 2022

इंग्लैंड

वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1975, 1979, 1983, 1987,1992, 1996, 1999, 2003,2007, 2011, 2015, 2019, 2023
बेस्ट: चैंपियन 2019
वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1950, 1954, 1958, 1962,1966, 1970, 1982, 1986, 1990, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014, 2018, 2022, 2026
1958 में वेल्स ने भी हिस्सा लिया और क्वार्टर फाइनल खेले।

Advertisement

बेस्ट: चैंपियन 1966

नीदरलैंड

वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1996, 2003, 2007, 2011, 2023
बेस्ट: पहला राउंड
वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1934, 1938, 1974, 1978, 1990, 1994, 1998, 2006, 2010, 2014, 2022, 2026
बेस्ट: रनर-अप 1974, 1978, 2010

Advertisement

न्यूज़ीलैंड

वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1975, 1979, 1983, 1987,1992, 1996, 1999, 2003, 2007, 2011, 2015, 2019, 2023
बेस्ट: फाइनल 2015, 2019
वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1982, 2010, 2026
बेस्ट: पहला राउंड

आयरलैंड

Advertisement

वर्ल्ड कप क्रिकेट: 2007, 2011, 2015
बेस्ट: सुपर एट्स 2007
वर्ल्ड कप फुटबॉल:
1990, 1994, 2002 में रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड के तौर पर, 1990 में क्वार्टर-फ़ाइनल बेस्ट रहा
1958, 1982, 1986 में नॉर्दर्न आयरलैंड के तौर पर, 1958, 1982 में दूसरे राउंड में खेलना बेस्ट रहा

स्कॉटलैंड

वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1999, 2007, 2015
बेस्ट: पहला राउंड
वर्ल्ड कप फुटबॉल: 1954, 1958, 1974, 1978,1982, 1986, 1990, 1998, 2026
बेस्ट: पहला राउंड

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका

वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1992, 1996, 1999, 2003,2007, 2011, 2015, 2019, 2023
बेस्ट: सेमी-फ़ाइनल 1992, 1999, 2007, 2015, 2023
वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल: 1998, 2002, 2010, 2026
बेस्ट: पहला राउंड

यूएई

Advertisement

वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1996, 2015
बेस्ट: पहला राउंड
वर्ल्ड कप फुटबॉल:1990
बेस्ट: पहला राउंड

वेस्टइंडीज

Also Read: LIVE Cricket Score

वर्ल्ड कप क्रिकेट: 1975, 1979, 1983, 1987,1992, 1996, 1999, 2003,2007, 2011, 2015, 2019
बेस्ट: चैंपियन 1975, 1979
वर्ल्ड कप फुटबॉल:
1998 में जमैका, फर्स्ट राउंड खेले
2006 में त्रिनिदाद और टोबैगो, फर्स्ट राउंड खेले

Advertisement

लेखक के बारे में

Charanpal Singh Sobti
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार