जब से टी-20 प्रारूप की शुरुआत हुई है तभी से बल्लेबाजों ने टाइमिंग से ज्यादा अपनी ताकत पर भरोसा जताना शुरू कर दिया है और यही कारण है कि ना सिर्फ टी-20 फॉर्मैट बल्कि बाकी फॉर्मैट्स में भी हमें लंबे-लंबे छक्के देखने को मिलते हैं। बाउंड्री चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो कुछ बल्लेबाज़ अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से आपको हम उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाए हैं और आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है।

Advertisement

3. मार्टिन गुप्टिल - 127 मीटर छक्का बनाम साउथ अफ्रीका, 2012

Advertisement

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए टी-20 मैच के दौरान अपनी ताकत का नमूना पेश करते हुए 127 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था। गुप्टिल ने ये छक्का लोनवाबो त्सोत्सोबे की गेंद पर मारा था और जब गेंद और गुप्टिल के बल्ले का कनेक्शन हुआ तभी पता चल गया था कि गेंद स्टेडियम से बाहर जाकर ही गिरेगी और ये शॉट इतना ताकतवर था कि गेंद स्टैंड की छत के ऊपर से होते हुए बाहर जा गिरी।

2. ब्रेट ली - 130 मीटर छक्का बनाम इंग्लैंड, 2005

इस लिस्ट में ब्रेट ली का नाम देखकर ज्यादातर क्रिकेट फैंस हैरान हो गए होंगे लेकिन ये सच है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने भी 130 मीटर का छक्का लगाया हुआ है। ली ने ये छक्का गाबा में डैरेन पॉवेल के खिलाफ लगाया था और उनके इस छक्के की दूरी देखकर हर कोई चौंक गया था। उनका 130 मीटर का छक्का अभी भी टेस्ट क्रिकेट में दर्ज सबसे लंबा छक्का है।

1. शाहिद अफरीदी - 153 मीटर छक्का बनाम साउथ अफ्रीका, 2013

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बूम बूम अफरीदी के नाम से मशहूर पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अपने खेल के दिनों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते रहे और उन्होंने अपनी तूफानी पारियों के दौरान कई लंबे-लंबे छक्के भी लगाए और इन्हीं छक्कों में से एक छक्का जोहान्सबर्ग में रयान मैकलारेन के खिलाफ वनडे मैच के दौरान देखने को मिला। शाहिद अफरीदी का ये छक्का वांडरर्स स्टेडियम के बाहर 153 मीटर दूर जाकर गिरा। उनका ये छक्का आज के पावरहिटिंग के ज़माने में भी पहले नंबर पर बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार