साउथ अफ्रीका के कप्तान फैफ डू प्लेसिस आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्लेसिस एक शानदार बल्लेबाज होने के साथ साथ एक वर्ल्ड क्लास फील्डर भी हैं। आइये उनके जन्मदिन के मौके पर जानते उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

Advertisement

जन्म स्थल एवं पूरा नाम

Advertisement

फाफ डू  प्लेसिस का जन्म 13 जुलाई साल 1984 को साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ और इनका पूरा नाम फ्रांकोसिस डू प्लेसिस है। 

रग्बी खेलते खेलते बने क्रिकेटर

प्लेसिस को बचपन में अपने स्कूल में रग्बी खेलना का बहुत शौक था। उनके पिताजी का भी यही सपना था की वो रग्बी खेले मगर बचपन में 2-3  बार पैर की हड्डियों में लगे चोट के कारण उन्होंने रग्बी से दूरी बना ली और क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया।

Advertisement

डीविलियर्स से है पुरानी दोस्ती

आपको ये जानकर हैरानी होगी की डू प्लेसिस और एबी डीविलियर्स की दोस्ती क्रिकेट के मैदान पर नहीं हुई बल्कि ये दोनों बहुत ही पुराने दोस्त हैं।डीविलियर्स और प्लेसिस की दोस्ती स्कूल के दिनों से है और यहाँ तक वो एफिज बॉयज स्कूल के हॉस्टल के एक ही कमरे में कई वर्षो तक साथ रहे थे।

 
Advertisement

माता पिता चाहते थे की उच्च शिक्षा प्राप्त करें

डू प्लेसिस के माता पिता चाहते थे की वो उच्च शिक्षा प्राप्त करें लेकिन उनको स्पोर्ट्स में डिग्री लेनी थी तब उनके दोस्त अब्राहम डीविलियर्स ने उनको बोला की पढाई लिखाई सब बर्बाद है और उन दोनों को क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहिए।

Advertisement

 

 

Advertisement

इंग्लैंड के तरफ से राष्टीय क्रिकेट खेलने का आया था न्योता

जब डू प्लेसिस 21 साल के हुए तब उन्हें नॉटिंघमशायर के घरेलू क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के तरफ से खेलने का प्रस्ताव भेजा था जिसे डू प्लेसिस ने यह कहकर मन कर दिया कि वो अपने देश साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

 

Advertisement

एक यादगार टेस्ट डेब्यू  

डू प्लेसिस ने साल 2012 में ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला जिसकी पहली पारी में उन्होंने 78 रन और दूसरी पारी में नाबाद 110 रनों की शतकीय पारी खेली जिसके मदद से साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच ड्रा करवाने में सफल रहा। प्लेसिस को उनेक बेहतरीन पारी के लिए ''मैन ऑफ़ दी मैच'' के ख़िताब से नवाजा गया।

उस मैच में गौर करने वाली बात यह रही की दूसरी पारी में शतक बनाने के लिए प्लेसिस ने कूल 376 गेंदों का सामना किया और क्रीज पे उन्होंने 466 मिनट बिताये जो की लगभग 8 घंटे के बराबर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार