इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड ने 27 साल बाद फाइनल में कदम रखा है,वहीं न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल खेलेगी। इस मैच में कुछ खिलाड़ियों की नजर कुछ बड़े रिकार्ड्स पर होगी। ऐसे में आइये आज जानते है कल के मैच में बनने वाले कुछ खास रिकार्ड्स।

Advertisement

बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

केन विलियमसन ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में कुल 548 रन बनाए है और उन्होंने बतौर कप्तान किसी एक वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली है। जयवर्धने ने भी 2007 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी कराते हर 548 रन बनाए थे। एक रन बनाने के साथ ही विलियमसन जयवर्धने को पीछे छोड़ देंगे

 

रॉस टेलर और मार्टिन गुप्टिल बनेंगे एक हजारी

रॉस टेलर ने अभी तक वर्ल्ड कप करियर में कुल 987 रन बनाए तो वहीं मार्टिन गुप्टिल  ने वर्ल्ड कप मैचों में कुल 976 रन बनाए। टेलर अगर 13 रन और मार्टिन गुप्टिल 24 रन बना लेते है तो ये दोनों बल्लेबाज वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरा कर लेंगे। अब तक न्यूजीलैंड की तरफ से वर्ल्ड कप मैचों में स्टीवन फ्लेमिंग ने सबसे ज्यादा 1075 रन बनाये है।

51 रन बनाते ही रुट करेंगे यह कारनामा

जो रुट ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में 10 मैच खेलते हुए कुल 549 रन बनाए है। रुट कल 51 रन बनाते ही इंग्लैंड की तरफ से वर्ल्ड कप संस्करण में 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Advertisement

केन विलियमसन करेंगे यह कारनामा

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में 10 मैच खेलते हुए कुल 548 रन बनाए है। विलियमसन और 52 रन बनाते ही एक वर्ल्ड कप संस्करण में 600 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे

सचिन का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

Advertisement

इन दोनों के पास एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करन का मौका होगा। इसके लिए रूट को 125 रन और विलियमसन को 126 रन बनाने की जरूरत होगी। फिलहाल यह रिकॉर्ड़ सचिन तेंदुलकर के नाम है,जिन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार