वर्तमान समय में क्रिकेट बहुत तेज़ी से बदल रहा हैं पहले टेस्ट क्रिकेट को बहुत प्यार मिलता था फिर वनडे क्रिकेट का समय आया लेकिन आज टी 20 क्रिकेट का वक़्त आ गया हैं। टी- 20 क्रिकेट पहले से ही बल्लेबाज़ों का खेल कहा जाता रहाहै और इस फॉर्मेट में तो गेंदबाज़ के पास ज़्यादा मौका ही नहीं होते जहाँ उसे पूरे मैच में 4 ओवर ही करने होते है और बल्लेबाज़ जो की गेंदबाज़ की हर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने का प्रयास करता हैं। यही वजह से इस फॉर्मेट में गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई भी होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं  दुनिया के टॉप 5 गेंदबाज़ जिन्होंने टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यदा रन अपनी गेंदबाजी के दौरान खाए हैं।

Advertisement

शाहिद अफरीदी

Advertisement

पाकिस्तान के दिग्गज ऑल राउंडर शहीद अफरीदी दुनिया में टी 20 क्रिकेट के सबसे ज़्यादा रन खाने वाले गेंदबाज़ो में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के द्वारा टी- 20 क्रिकेट में कुल 2396 रन दिए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में अफरीदी सबसे सफल आल राउंडर हैं जिनके नाम टी 20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। अफरीदी ने 99 मैच में कुल 98 टी 20 इंटरनेशनल विकेट चटकाए हैं।

 

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका का यह दिग्गज गेंदबाज़ जिसकी यॉर्कर गेंद का किसी भी बल्लेबाज़ के पास कोई जवाब नहीं होता था। मलिंगा ने अपनी गेंदबाजी के दौरान कुल 1780 रन दिए हैं।

 
Advertisement

शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के इतिहास और क्रिकेट की दुनिया के सबसे अच्छे ऑल राउंडर में शुमार शाकिब अल हसन की इस फॉर्मेट में बल्लेबाज़ों के सामने एक न चली | उन्होने अपने करियर में कई बड़े बल्लेबाज़ों को अपनी फिरकी पर नचाया है लेकिन अबतक अपने टी- 20 इंटरनेशनल करियर में 63 मैच में 1546 रन खर्च कर चुके हैं।

 

Advertisement

टिम साउदी

वर्तमान समय में न्यूज़ीलैंड के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे तेज़ और खतरनाक गेंदबाज़ो में शुमार टिम साउदी जिनकी तेज़ गेंदों का जवाब किसी बल्लेबाज़ के पास नहीं होता है। उनके करियर के लिए यह फॉर्मेट ख़ासा महंगा भी साबित हुआ है। साफदी ने अबतक 51 टी- 20 इंटरनेशनल में कुल 1543 रन अपनी गेंदबाजी के दौरान खर्च कर चुके हैं।

 

नुवान कुलासेकरा

Advertisement

2011 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के फाइनल में पहुचने में अहम योगदान देने वाले इस गेंदबाज़ के लिए पिछले कुछ साल उनके क्रिकेट करियर के लिए मुश्किल रहे हैं। उनकी गेंदबाज़ी में वह धार गायब सी हो गयी है जिसका फायदा सामने खड़े बल्लेबाज़ों ने उठाया हैं। इसका ही कारण है कि श्रीलंका के प्रदर्शन में गिरावट आई है। नुवान कुलासेकरा ने अबतक अपने टी- 20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 58 मैच में 1530 रन खर्च किए हैं।


जसविंदर सिंह / Cricketnmore

लेखक के बारे में

Jasvinder Singh
Jasvinder Singh - A mass communication student with a deep passion for cricket, Jasvinder loves to speak and write about this game. He keeps a track on all the upcoming matches and come up with featured stories from time to time. One can reach him at +91 - 7310636779 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार