टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है। इतिहास में अब तक 7 बार टी20 वर्ल्ड कप खेला गया है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 38 मुकाबले खेले हैं जिसमें 23 में जीत और 13 मुकाबलों में उसे हार मिली है 1 मुकाबला टाई और 1 मैच रद्द रहा है। टीम इंडिया का विनिंग परसेंटेज 60.52 का रहा है।

Advertisement

आइए नजर डालते हैं टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप के सफर पर- 

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2007: इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया नए कप्तान एम एस धोनी के साथ मैदान पर उतरी थी। धोनी ने इस वर्ल्ड कप में ना केवल खुद को साबित किया बल्कि वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था जो बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस मैच के बाद टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। 

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच टाई हो गया था और बॉल आउट से इसका फैसला हुआ था। इसके बाद सुपर 8 लीग मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से हारने के बाद इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराया और 24 सिंतबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के मैदान पर पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब अपने नाम किया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2009: टी20 वर्ल्ड कप 2009 इंग्लैंड में आयोजित किया गया था जिसे पाकिस्तान की टीम ने जीता था। टी20 वर्ल्ड कप 2007 की विजेता, टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप 2009 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से लगातार तीन मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। वर्ल्ड कप 2009 में टीम इंडिया को एकमात्र जीत आयरलैंड के खिलाफ मिली थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2010: वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2010 को इंग्लैंड टीम ने जीता था। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शुरुआत ठीक रही थी और उसने अपने पहले दो मुकाबलों में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम को हराया था। लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका से हारकर उसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था। 

 
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2012: डैरेन सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज टीम ने मेजबान श्रीलंका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। बीते दो वर्ल्ड कप के मुकाबले टी20 वर्ल्ड कप 2012 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा था। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को केवल ऑस्ट्रेलिया ने ही हराया था। अफगानिस्तान, इंग्लैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को धोनी की टीम ने करारी शिकस्त दी थी। नेट रन रेट के आधार पर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2012 से बाहर हुई थी और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2014: एम एस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 का फाइनल मुकाबला खेला था। बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराया था। टी20 वर्ल्ड कप 2014 में टीम इंडिया ने फाइनल के अलावा अपने सभी मुकाबले जीते थे। इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2016: एम एस धोनी का यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था। टी20 वर्ल्ड कप 2016 भारत में आयोजित किया गया था जिसे वेस्टइंडीज की टीम ने जीता था। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपने पहले मुकाबले में ही न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था लेकिन फिर इसके बाद टीम इंडिया ने अपने बाकी बचे सभी मुकाबलों को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। 

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2021: टी-20 विश्वकप 2021 में टीम इंडिया का सफर बेहद शर्मनाक रहा। टीम इंडिया पहले ही राउंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली की कप्तानी में मैदान में उतरी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार