11 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इसमे कोई शक नहीं कि महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे पॉपुलर खिलाड़ी हैं जिससे क्रिकेट फैन्स धोनी के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। अभी फिलहाल धोनी क्रिकेट से दूर हैं जिससे क्रिकेट फैन्स धोनी को क्रिकेट के मैदान पर कुछ दिनों तक नहीं देखेंगे। लेकिन हम आपको धोनी के बारे में कुछ ऐसी बात बता रहें हैं जो अभी तक कोई नहीं जानता है।

Advertisement

वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान धोनी अपने लाइफ में 3 ऐसी लत के शिकार हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जाएगें।

Advertisement

# धोनी सेना के कपड़ें वाले रंग की बैग हमेशा अपने साथ रखते हैं। धोनी चाहे क्रिकेट खेल रहे हों या नहीं उनके पास सेना के कपड़े वाले रंग जैसा एक पर्शनल बैग हमेशा उनके साथ रहता है। धोनी जब कभी भी सफर करते हैं तो उनका यह पर्सनल बैग हमेशा अपने साथ रखते हैं। धोनी को सेना की यूनिफॉर्म बेहद ही पसंद आती है वो खुद भी भारतीय सेना से जुड़े हैं  जिससे भारतीय सेना के प्रति धोनी का यह प्रेम जगजाहिर है। क्रिकेट में जीरो पर आउट होने वाले को इसलिए कहते हैं "डक"

# धोनी का प्यार भारतीय सेना के लिए इतना बढ़ा हुआ है कि उन्होंने अपने लिए विकेटकीपिंग ग्लव्स भी भारतीय सेना के रंगों जैसी बनवाई है। धोनी जब कभी भी इंटरनेशनल मैदान पर क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर उतरते हैं तो उनका यह अंदाज देखने को मिलता है। धोनी के इस विकेटकीपिंग ग्लव्स की खासियत ये भी है कि उसपर उनका लकी नंबर 7 भी अंकित है। जब से धोनी भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करते आ रहें हैं तब से धोनी सेना के रंगों वाला विकेटकीपिंग ग्लव्स ही पहनते हैं। इतने सालों तक धोनी की बाकि चीजे बदलती रही है लेकिन धोनी का यह विकेटकीपिंग ग्लव्स नहीं बदला। धोनी पहुंचे काशी, गंगा आरती में होंगे शामिल

# धोनी का यह तीसरा प्रेम इतना प्रभावशाली है कि वो अपने इस प्रेम से कभी जुदा नहीं होना चाहते हैं। क्रिकेट खेलने के दौरान यदि धोनी को एक जगह से दूसरे शहर जाना हो तो वो अपना हेलमेट अपने हाथों में ही रखते हैं। धोनी की ये आदत कई बार देखने को मिला है। धोनी से कई बार जब इस बारे में पुछा गया तो धोनी ने कहा है यह कोई टोटका नहीं बस उनकी ये आदत है। लेकिन इतना तो तय है धोनी मैदान के बाहर जो कुछ भी करते हैं वो एक खबर बन जाती है। भविष्य में धोनी तोड़ने वाले हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड

अब जब धोनी के फैन्स उनके इस प्रेम के बारे में जानेगें तो और भी दिवाने हो जाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार