वनडे में अगर कोई भी टीम बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही है तो यह महत्वपूर्ण होता है कि कोई एक बल्लेबाज टिक कर खेले और ढेरों रन बटोरें। क्रिकेट में हर टीम में ऐसे कई बल्लेबाज हुए जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने बल्ले से बहुत रन बटोरें हैं। ऐसे में आइये आज जानते है वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। तेंदुलकर ने वनडे करियर की 232 पारियों में 42.33 की बेहतरीन औसत से लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 8720 रन बनाए हैं। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

विराट कोहली

मौजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर की 116 पारियों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 68.54 की औसत से कुल 6032 रन बनाएं हैं।

Advertisement

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या ने वनडे की 210 पारियों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 29.44 के औसत से कुल 5742 रन बनाए हैं।

Advertisement

जैक कैलिस

क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने अपने वनडे करियर की 158 पारियों में 44.95 की औसत से लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 5575 रन बनाए हैं।

Advertisement

ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 157 पारियों में कुल 5425 रन बनाएं हैं। इस दौरान इनका औसत 42.71 रहा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार