चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैड के बीच होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का अब 70वां संस्करण खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 23 नवंबर से होगी। अब तक 32 बार ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने और 32 बार इंग्लैड ने जीती है। कुल 325 मैच हुए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 130 और इंग्लैंड ने 106 मैच जीते और 89 मैच ड्रॉ रहे। आइए आपको बताते हैं एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लबाजों के बारे में।  

Advertisement

1. डॉन ब्रैडमैन

Advertisement

एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज के नाम है। ब्रैडमैन ने 37 मैचों की 63 पारियों में 89.78 की बेहतरीन औसत से 5028 रन बनाए । जिसमें 19 शतक औऱ 12 अर्धशतक शामिल थे और उनका बेस्ट स्कोर 334 रन रहा। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें आप  

 

2. जैक हॉब्स

एशेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जैक हॉब्स का है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गए 41 मैचों की 71 पारियों में 54.26 की औसत से 3636 रन बनाए। जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल थे और उनका बेस्ट स्कोर 187 रन रहा।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें आप  

 
Advertisement

3. एलन बॉर्डर

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले दिग्गज बल्लेबाज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।  बॉर्डर ने एशेज सीरीज में खेले गए 42 मैचों की 73 पारियों में 55.55 की औसत से 3222 रन बनाए। जिसमें 7 शतक और 19 अर्धशतक शामिल थे और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा।

 
Advertisement

4. स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाजों में से एक स्टीव वॉ ने एशेज सीरीज में खेले गए 45 मैचों की 72 पारियों 58.75 की औसत से 3173 रन बनाए। जिसमें 10 शतक औऱ 19 अर्धशतक शामिल थे और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 177 रन रहा।

 
Advertisement

5. डेविड गॉवर

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज डेविड गॉवर ने एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 38 मैचों की 69 पारियों में 46.01 की औसत से 3037 रन बनाए। जिसमें 9 शतक और 11 अर्धशतक शामिल थे और उनका बेस्ट स्कोर 215 रन रहा।

Advertisement

(लेखक: सौरभ शर्मा)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार