Top 5 Batsmen With Most Test Runs In 2022: साल 2022 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जमकर बटोरे। लेकिन पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच करांची में हुए टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन से बाबर आजम (161 और 14) सभी को पछाड़कर इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गए। आइए जानते हैं 2022 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में।

Advertisement

1.बाबर आजम (Babar Azam)

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 9 टेस्ट मैच की 17 पारियों में 69.64 की औसत से 1184 रन बनाए। इस दौरान बाबर ने 4 शतक औऱ 7 अर्धशतक जड़े औऱ इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 196 रन रहा।


2.जो रूट (Joe Root)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने 15 टेस्ट मैच की 27 पारियों में 45.75 की औसत से 1098 रन बनाए। बाबर ने 5 शतक और 2 अर्धशतक जड़े औऱ इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 176 रन रहा।  


Advertisement

3. उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja)

ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 11 टेस्ट की 20 पारियों में 67.50 की औसत से 1080 रन बनाए। ख्वाजा ने 4 शतक और 5 अर्धशतक जड़े और इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 160 रन रहा।


Advertisement

4.जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow)

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 10 टेस्ट मैच की 19 पारियों में 66.31 की औसत से 1061 रन बनाए। बेयरस्टो ने 6 शतक और 1 अर्धशतक जड़े और इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 162 रन रहा। बता दें कि बेयरस्टो चोट के कारण इस साल आखिरी 4 महीने में क्रिकेट से दूर रहे।


Advertisement

 5. मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne)

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने 11 टेस्ट की 19 पारियों में 56.29 की औसत से 957 रन बनाए। लाबुशेन ने 4 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा और इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 204 रन रहा। इस साल लाबुशेन टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज भी बने।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार