एशिया कप की शुरूआत 15 सितंबर से होगी। भारतीय उपमहाद्वीप में स्पिनरों के लिए मददगार साबित होती है। इसलिए इस टूर्नामेंट में अगर बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन की बात की जाए तो स्पिन गेंदबाजों ने इसमें बाजी मारी है। आइए जानते हैं एशिया कप में एक मैच में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 गेंदबाज। 

Advertisement

अजंता मेंडिस

Advertisement

श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने 6 जुलाई साल 2008 को कराची के मैदान पर भारत के खिलाफ हुए मुकाबलें में महज 13 रन देकर कुल 6 विकेट चटकाए। इस दौरान इनकी इकॉनमी रेट 1.62 की रही। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

आकिब जावेद

पाकिस्तान के दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने 7 अप्रैल साल 1995 को शारजाह के मैदान पर भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबलें में 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए। मैच में उनकी इकॉनमी रेट 2.11 की रही।

 
Advertisement

अरशद आयूब

भारत के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज अरशद आयूब ने 31 अक्टूबर 1988 को पाकिस्तान के विरुद्ध ढाका के मैदान पर 21 रन देते हुए 5 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 2.33 की रही।

 
Advertisement

अजंता मेंडिस 

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भी अजंता मेंडिस ही काबिज हैं। मेंडिस ने 26 जून साल 2008 को यूएई के खिलाफ लाहौर के मैदान पर हुए मुकाबलें में 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए  हैं। मैच में मेंडिस की इकॉनमी 3.38 की रही।

 
Advertisement

मुथैया मुरलीधरन

दुनिया के महान ऑफ स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने 30 जून साल 2008 को बांग्लादेश के खिलाफ कराची के मैदान पर 3.10 की इकॉनमी से कुल 5 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार