क्रिकेट के खेल में कभी-कभी एक टीम बल्लेबाजी करते हुए  इतना विशाल स्कोर खड़ा कर देती है कि विपक्षी टीम दबाव में आकर बहुत कम रनों पर ही ढेर हो जाती है। आइये जानते है आज वनडे इंटरनेशनल में सबसे रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली टॉप-5 टीमों के नाम।

 
Advertisement

न्यूजीलैंड

Advertisement

वनडे इंटरनेशनल में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाम है। 1 जुलाई, साल 2008 को अबरीदीन के मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 403 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में आयरलैंड की टीम 112 रनों पर ढेर हो गयी और न्यूजीलैंड ने मुकाबले को 290 रनों से जीता। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

 

ऑस्ट्रेलिया 

Advertisement

2015 वर्ल्ड कप में 4 मार्च को पर्थ के मैदान हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को ने 418 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 142 रनों पर ढेर हो गई थी। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने मैच 275 रनों से अपने नाम किया। 

 

साउथ अफ्रीका

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की टीम काबिज है। 22 अक्टूबर 2010 को बेनोनी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने विपक्षी टीम ज़िम्बाब्वे के सामनें 400 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 127 रन ही बना पायी और मैच में साउथ अफ्रीका को 272 रनों की विशाल जीत मिली। 

 

साउथ अफ्रीका 

Advertisement

11 जनवरी साल 2012 को पार्ल के मैदान पर हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 302 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में पूरी श्रीलंका की टीम महज 47 रनों पर ढेर हो गयी और साउथ अफ्रीका ने 254 रनों की बड़ी जीत हासिल की। 

 

भारत

Advertisement

इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर भारतीय टीम विराजमान है। साल 2007 वर्ल्ड के दौरान भारत ने बरमूडा के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 414 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरमूडा की टीम  156 रनों पर ढेर हो गयी और भारत ने मुकाबलें को 257  रनों से अपने नाम किया।    

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार