क्रिकेट के खिलाड़ियो को फैंस अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह बनना और दिखना भी चाहते हैं। फैंस के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि किस क्रिकेटर की स्टाइल को कॉपी किया जाए। इस आर्टिकल के माध्यम से CRICKETNMORE आपको बताएगा 5 ऐसे खिलाड़ियों के नाम जिनकी गिनती सबसे हैंडसम क्रिकेटर में होती है और जिनके स्टाइल को आप फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

ब्रेंडन मैकुलम:  न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम का लुक उन्हें काफी अलग बनाता है। सुंदर रंगीन आंखें स्टाइलिश टैटू इसमें कोई शक नहीं कि वह सबसे हैंडसम क्रिकेटर में से एक हैं। CRICKETNMORE के सर्वे के अनुसार सबसे हैंडसम क्रिकेटर की लिस्ट में नंबर 5 पर ब्रेंडन मैकुलम हैं।

Advertisement

विराट कोहली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी फिट और खूबसूरत हैं। विराट कोहली आज अपने लुक की वजह से ही कई जाने-माने ब्रांड एंड्रोस करते हैं। विराट कोहली की फैन फॉलोईंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। CRICKETNMORE के सर्वे के अनुसार सबसे हैंडसम क्रिकेटर की लिस्ट में नंबर 4 पर विराट कोहली हैं।

शाहीद अफरीदी: 'दिलों के राजा' की उपाधि केवल शाहीद अफरीदी को दी जाती है! शाहिद खान अफरीदी सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटरों में से एक हैं। शाहीद अफरीदी की मुस्कान टेलीविजन पर देखने के लिए सबसे अच्छी चीज है। इसमें कोई शक नहीं कि वह सबसे हैंडसम क्रिकेटर में से एक हैं। शाहीद अफरीदी अपने खेल के दिनों में काफी लोकप्रिय भी रहे हैं। हमारे अनुसार सबसे हैंडसम क्रिकेटर की लिस्ट में नंबर 3 पर शाहीद अफरीदी हैं।

Advertisement

माइकल क्लार्क: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क सबसे आकर्षक क्रिकेटरों में से एक हैं। माइकल क्लार्क ने 2003 में डेब्यू किया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को एक नए स्तर पर ले गए। माइकल क्लार्क की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2015 में अपना 5 वां विश्व कप खिताब जीता था। उनके आकर्षक लुक की पूरी दुनिया दीवानी थी। क्लार्क अपने खेल के दिनों में जिलेट और रॉलिंग्स के ब्रांड एंबेसडर भी थे। हमारे अनुसार सबसे हैंडसम क्रिकेटर की लिस्ट में नंबर 2 पर माइकल क्लार्क हैं।

Advertisement

राहुल द्रविड़: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की गिनती सबसे हैंडसम क्रिकेटर में करना बिल्कुल भी गलत नहीं है। मैदान पर और मैदान के बाहर हमेशा शांत रहने वाले राहुल द्रविड़ ने अपने सीधे-साधे लुक से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। राहुल द्रविड़ की मुस्कान पर आज भी लोग फिदा हैं। CRICKETNMORE के सर्वे के अनुसार सबसे हैंडसम क्रिकेटर की लिस्ट में नंबर 1 पर राहुल द्रविड़ हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार