1 अगस्त से शुरू हो रहे है टेस्ट मैचों में भारत को अगर इंग्लैंड को हराना है तो उसे खेल के हर विभाग में इंग्लैंड को मात देना होगा। भारत के खिलाड़ी को ना सिर्फ उनके गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी से भी सावधान रहने की जरुरत है।

Advertisement

भारत के गेंदबाजों को इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने हमेशा मुश्किल आयी है। आइये जानते हैं भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप -5 बल्लेबाजों के नाम 

 
Advertisement

एलिस्टेयर कुक   

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो एक दशक से भी ज्यादा तक इंग्लैंड की टेस्ट बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं। भारतीय गेंदबाजी कुक को बहुत कम मौकों पर आउट करने में सफल हुए है। कुक ने अभी तक के करियर में भारत के खिलाफ कुल 25 मैच खेले हैं जिसकी 45 पारियों में 50.09 की औसत से कुल 2104 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका उच्तम स्कोर 294 रन हैं।

 

ग्राहम गूच

इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ग्राहम गूच ने भारत के खिलाफ कुल 19 मुकाबले खेले हैं जिसकी 33 पारियों में उन्होंने कुल 1725 रन बनाये हैं और इस दौरान उनका औसत 55.64 का रहा। भारत के खिलाफ गूच का उच्चतम स्कोर 333 रनों का रहा। 

 
Advertisement

केविन पीटरसन

इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक केविन पीटरसन ने भारत के खिलाफ 16 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 1581 रन बनाये हैं। इस दौरान पीटरसन का औसत 58.5 का रहा और भारत के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 202 रन का है।

 

Advertisement

डेविड गोवर

इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ बल्लेबाज डेविड गोवर ने अपने करियर के दौरान भारत के खिलाफ कुल 24 मैच खेले हैं जिसकी 37 पारियों में 44.87 की औसत से कुल 1391 रन बनाए। डेविड गोवर का भारत के खिलाफ उच्चतम स्कोर नाबाद 200 रन का है।

 

केन बैरिंगटन 

Advertisement

बैरिंगटन इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर हैं। बैरिंगटन ने भारत के खिलाफ कुल 14 मैच खेले हैं जिसकी 21 पारियों में 75.27 की बेहतरीन औसत से कुल 1355 रन बनाये। भारत के खिलाफ केन बैरिंगटन का उच्चतम स्कोर 172 रनों का है।   

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार