Top 5 Longest Sixes ever in Cricket: एक क्रिकेट मैच में जब भी गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार जाती है तो दर्शक सबसे ज्यादा उत्साहित होते हैं। मॉर्डन क्रिकेट में कई धाकड़ बल्लेबाजों ने लंबे-लंबे छ्कके जड़े हैं। आज हम आपको बताएंगे क्रिकेट इतिहास के पांच सबसे लंबे छक्कों के बारे में। 

Advertisement

5. साइमन ओ'डोनेल (122 मीटर)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज साइमन ओ'डोनेल ने 1993 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया के लिए खेलते हुए न्यू साउथ वेल्स के ग्रेग मैथ्यूज की गेंद पर 122 मीटर छक्का जड़ा था। गेंद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के ग्रेट साउदर्न स्टैंड के तीसरे माले पर जाकर गिरी थी। 

4. एल्बी मोर्केल (125 मीटर)

चौथा सबसे लंबा छक्का इंडियन प्रीमियर लीग में जड़ा गया है। 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हुए चेपॉक में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए एल्बी मोर्केल ने यह कारनामा किया था। मोर्केल ने स्पिनर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर मिडविकेट एरिया की तरफ 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। 

Advertisement

3. मार्टिन गुप्टिल (127 मीटर)

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। गुप्टिल ने साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए टी-20 मुकाबले में लोनवाबो सोत्सोबे के खिलाफ मिडविकेट बाउंड्री की तरफ 127 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। 

Advertisement

2. एडिन ब्लिजार्ड (130 मीटर)  

टी-20 क्रिकेट में अपनी पावरफुल शॉट्स के लिए मशहूर रहे ऑस्ट्रेलिया के एडिन ब्लिजार्ड ने जनवरी 2008 में विक्टोरियन बुशरेंजर्स के लिए वाका में एक टी-20 फाइनल मैच खेलते हुए तेज गेंदबाज को स्केवयर लेग बाउंड्री की तरफ 130 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। बाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का भी हिस्सा रहे। 

Advertisement

1. ब्रेट ली (135 मीटर)

क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का जड़ने का नाम किसी बड़े हिटर के नाम नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ब्रेट ली के नाम हैं। उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में कुल 18 छक्के जड़े, जिसमें से उनका एक छक्का 135 मीटर लंबा था। ली ने साल 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गाबा में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान डैरेन पॉवेल की गेंद पर 135 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। गेंद स्टेडियम से बाहर जाकर पार्किंग एरिया में गिरी थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार