Most Wickets in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल का 16वां सीज़न 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग का इंतज़ार दुनियाभर के फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार का सीज़न और भी मज़ेदार होने वाला है क्योंकि इस बार आईपीएल की भारत वापसी हो रही है और 10 टीमों के आने से टूर्नामेंट का रोमांच भी 10 गुना बढ़ने वाला है। इस सीज़न में भी कई ऐसे रिकॉर्ड होंगे जो टूटते दिखेंगे और कई नए कीर्तिमान स्थापित होते दिखेंगे। तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उन 5 गेंदबाजों के नाम बताते हैं जिन्होंने अभी तक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं और कौन सा ऐसा गेंदबाज है जो ये सीज़न खत्म होते-होते पहले नंबर पर आ सकता है।

Advertisement

ये हैं आईपीएल इतिहास के सबसे सफल 5 गेंदबाज़

Advertisement

5. पीयूष चावला

पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा है और वो एक बार फिर से अपनी स्पिन से विरोधी बल्लेबाजों को तंग करते हुए दिखेंगे। चावला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेशक उतने असरदार साबित ना हो पाए हों लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। वो आईपीएल इतिहास के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने आईपीएल के 164 मैच खेलकर 545 ओवर फेंके हैं जिसमें उन्होंने 4301 रन देकर कुल 157 विकेट लिए हैं। इस दौरान चावला का औसत 27.32 का रहा है और इकॉनमी रेट 7.88 का रहा है। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 का है। हालांकि, चावला के पास आगामी सीज़न में शानदार प्रदर्शन करके और विकेट चटकाने का मौका होगा।

4. युजवेंद्र चहल

Advertisement

आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों की लिस्ट में युजवेंद्र चहल चौथे स्थान पर हैं। युजवेंद्र चहल ने अब तक आईपीएल में 131 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 475 ओवर फेंके हैं आईपीएल में उन्होंने कुल 3624 रन देकर 166 विकेट लिए हैं। उनका आईपीएल में विकेट लेने का औसत 21.83 का रहा है और उनका इकॉनमी रेट 7.61 का रहा है। युजवेंद्र चहल का आईपीएल में सबसे शानदार प्रदर्शन तब आया जब उन्होंने 40 रन देकर 5 विकेट लिए।

3. अमित मिश्रा

अमित मिश्रा ने आईपीएल में 154 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 540 ओवर गेंदबाजी की। अपने आईपीएल करियर में मिश्रा ने 3980 रन देकर 166 विकेट चटकाए हैं। वो फिलहाल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

2. लसिथ मलिंगा

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में लसिथ मलिंगा दूसरे स्थान पर हैं। मलिंगा ने 122 आईपीएल मैचों में 471 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 170 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.80 का और इकॉनमी रेट 7.14 का रहा है। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर पांच विकेट रहा है। खैर अब मलिंगा आईपीएल नहीं खेलते हैं ऐसे में हो सकता है कि आगामी सीज़न में वो इस लिस्ट में पिछड़ जाएं।

1. ड्वेन ब्रावो

Advertisement

चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो इस समय आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज़ हैं। ब्रावो ने 161 आईपीएल मैचों में 516 ओवर गेंदबाजी की और कुल 183 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.82 का और इकॉनमी रेट 8.38 का रहा है। ब्रावो का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट है। इस समय ब्रावो नंबर वन पर हैं लेकिन हो सकता है कि आगामी सीज़न खत्म होते-होते कोई और आईपीएल का सबसे सफल गेंदबाज बन जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार