8 अगस्त से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज गुयाना में होगा। बीते कुछ सालों में दोनों टीमों के बीच कई सीरीज हुई है और एक अच्छा मुकाबला देखने को मिला हैं। ऐसे में आइये आज जानते है दोनों टीमों के बीच खेले गए वनडे मुकाबलें में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Advertisement

विराट कोहली

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए वनडे मैचों में  सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 33 मैचों की 33 पारियों में 70.81 की औसत से कुल 1912 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट का उच्चतम स्कोर नाबाद 157 रनों का रहा है।

सचिन तेंदुलकर

सदी के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मैच खेले है जिसकी 39 पारियों में 52.43 की औसत से कुल 1573 रन बनाए हैं  है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर  नाबाद 141 रनों का रहा।

डेस्मंड हेन्स

Advertisement

तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेस्मंड हेन्स हैं। हेन्स ने भारत के खिलाफ 36 मैचों की 36 पारियों में 42.40 की औसत से कुल 1357 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 152 रनों का है।

राहुल द्रविड़

मिस्टर भरोसेमंद यानी राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 मैचों की 38 पारियों में 42.12 के औसत से कुल 1348 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इनका उच्चतम स्कोर नाबाद 109 रनों का है।

Advertisement

शिवनारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाजों में से एक शिवनारायण चंद्रपॉल ने भारत के खिलाफ 46 मैचों की 41 पारियों में 35.64 की औसत से कुल 1319 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ  उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 149 रनों का है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार