मौजूदा समय में में टी-20 क्रिकेट फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया है। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला मैच17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इसके बात अब तक इस फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं। आइए जानते हैं टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप 5 टीमों के बारे में।

Advertisement

वेस्टइंडीज

Advertisement

दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच बार मैच जीतने के मामले में पहले नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज ने 119 मैच खेले हैं जिसमें 51 मैच जीते और 61 मैच हारे हैं। जबकि 1 मैच टाई और 4 मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं।  


श्रीलंका

2014 की चैंपियन श्रीलंका इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका ने अब तक 123 मैच खेले हैं, जिसमें 59 मैच जीते हैं और 61 में हार मिली है। 1 मैच टाई और 1 बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है।


Advertisement

बांग्लादेश

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अब तक 92 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 30 मैच में जीत और 60 में हार मिली है। 2 मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं।


Advertisement

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अब तक 126 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 61 में जीत और 56 में हार मिली है। 6 मैच टाई और 3 मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं। 


Advertisement

पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब तक 149 टी-20 इंटरनेशनल मैच खले हैं, जिसमें 90 में जीत और 55 में हार मिली है। 3 मैच टाई औऱ 1 बिना परिणाम के खत्म हुए हैं।


Advertisement

यह आंकड़े 13 दिसंबर 2019 तक के हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार