वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे कई विकेटकीपर हुए जिन्होंने मैदान पर विकेटकीपिंग की एक नई परिभाषा लिखी है। इन विकेटकीपरों ने हर तरह के आईसीसी टूर्नामेंट में विकेट के पीछे कमाल दिखाते हुए टीम की जीत में अपना योगदान दिया है। ऐसे में आइये आज जानते है वर्ल्ड कप इतिहास में टॉप 5 सबसे सफल वीकेटकीपरों के नाम।

Advertisement

कुमार संगाकारा (श्रीलंका)

Advertisement

श्रीलंका के पूर्व बेहतरीन विकेटकीपर कुमार संगाकारा के नाम वर्ल्ड कप मैचों में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा बल्लेबाजों का शिकार करने का रिकॉर्ड है। संगाकारा ने वर्ल्ड कप के 37 मैचों में कुल 54 शिकार किये है। इस दौरान उन्होंने 41 कैच तो वहीं 13 स्टंपिंग किये ।

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने कुल 31 वर्ल्ड कप मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने 45 कैच तथा 7 स्टंपिंग के मदद से कुल 52 शिकार किये है।

एमएस धोनी (भारत)

Advertisement

वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल विकेटकीपर भारत के महेंद्र सिंह धोनी ने 20 वर्ल्ड कप मैचों में विकेटों के पीछे कुल 32 शिकार किये है। इस दैरान उन्होंने 27 कैच और 5 स्टंपिंग करने का कारनामा किया है।

 

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूज़ीलैंड)

Advertisement

न्यूज़ीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम एक विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक शानदार विकेटकीपर भी रहे है। मैकुलम ने वर्ल्ड कप के 34 मैचों में 30 कैच तथा 2 स्टंपिंग की मदद से कुल 32 शिकार किये हैं।

मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका)

Advertisement

वर्ल्ड क्रिकेट के सफल वमकेटकीपरों में से एक साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर ने वर्ल्ड कप में कुल 25 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने विकेटों के पीछे कुल 31 बल्लेबाजों को अपना शिकार है। इस दैरान बाउचर ने केवल 31 कैच ही पकड़े।


लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार