आईपीएल के दौरान मैदान पर आये दिन नए रिकॉर्ड बनते है और कुछ पुराने टूटते है, चाहे ये रिकॉर्ड बल्लेबाजी के हो या गेंदबाजी के। वैसे टी-20 को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है लेकिन यहाँ कई बार गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाए हैं। ऐसे में आइये आज जानते है आईपीएल के दौरान एक मैच में बेस्ट गेंदबाजी करने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम।

Advertisement

अल्ज़ारी जोसफ

Advertisement

वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ ने मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया। मैच में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए। ये आईपीएल इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है। इस दौरान अल्ज़ारी ने एक मेडेन ओवर भी फेंका।

 

सोहेल तनवीर

साल 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण में पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर ने 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। उन्होंने यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सवाई मान सिंह स्टेडियम में के मैदान पर हासिल की थी।

Advertisement

एडम जैम्पा

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जैम्पा ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने यह कारनामा पुणे के मैदान पर किया था।

Advertisement

अनिल कुंबले

आईपीएल के दूसरें संस्करण (2009) में भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने न्यूलैंड्स के मैदान पर मात्र 5 रन देते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। कुंबले ने यह उपलब्धि आरसीबी के तरफ से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हासिल की।

Advertisement

इशांत शर्मा

भारत के लंबे कद के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने आईपीएल के चौथे संस्करण (2011) में कोची टस्कर्स केरला के खिलाफ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12 रन देकर 5 विकेट चटकाए। तब इशांत डेक्कन चार्जर्स की टीम में शामिल थे। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार