Virat Kohli's knocks in ICC ODI tournament finals: विराट कोहली के करियर की पहचान रही है दबाव में निखरकर आना और अच्छा प्रदर्शन करना। इसलिए वह इस खेल के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार है। कोहली ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं औऱ 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल में उनसे एक और शानदार पारी की उम्मीद होगी। यह पांचवीं बार होगा जब वह किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहे हैं, आइए जानते हैं इससे पहले के चार फाइनल मेंक्या हुआ है।

Advertisement

2011 वर्ल्ड कप फाइनल

Advertisement

2011 वर्ल्ड कप कोहली का पहला आईसीसी वनडे टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में, 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 31 रन के कुल स्कोर तक सचिन तेंदुलकर औऱ वीरेंद्र सहवाग का विकेट गवा दिया छा। चौथे नंबर पर आए कोहली ने गौतम गंभीर (97) के साथ 83 रनों की साझेदारी करके भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला।

कोहली ने 49 गेंदों में 35 रन की अहम पारी खेली थी और तिलकरत्ने दिलशान की गेंद पर उन्हें की कैच थमाकर आउट हुए। 

2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल

बर्मिंघम में बारिश से प्रभावित 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत औऱ  इंग्लैंड की टक्कर हुई।  पहले बल्लेबाजी करते हुए, एमएस धोनी की टीम निर्धारित किए गए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए, जिसमे कोहली टॉप स्कोरर रहे। 

Advertisement

रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद वे आए और शिखर धवन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करने के बाद, कोहली ने रफ्तार बढ़ाई और 33 गेंदों पर 43 रन बनाए। उन्हें 19वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने आउट किया। भारत ने वह मुकाबला 5 रन से जीता था। 

2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल

भारत को ओवल में खेले गए 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।  339 रनों का पीछा करते हुए, भारत ने ओपनर रोहित को शून्य पर खो दिया क्योंकि कप्तान कोहली तीसरे नंबर पर आए। कोहली 9 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाकर मोहम्मद आमिर का शिकार बने। आउट होने से एक गेंद पहली ही उन्हें जीवनदान मिला था। भारत को उस मुकाबले में 180 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

2023 वनडे वर्ल्ड कप 

विराट कोहली ने अहमदाबाद में 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया था। भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ मिडल ऑर्डर में आए कोहली ने पारी को संभाला। कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर मध्य ओवरों में साझेदारी की। कोहली ने 63 गेंदों में 54 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। भारतीय टीम 240 रन ही बना पाई औऱ ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत का लक्ष्य हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार