नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स: देश के विभिन्न विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 25 साल के छात्र -छात्राओं की प्रतिभा को पहचानने और निखारने के लिए यूपी इस बार नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा। इसमें करीब 8000 खिलाड़ी और अन्य स्टाफ भाग लेंगे।

Advertisement

खेलकूद विभाग के अनुसार यूपी में 2023 में नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स होने हैं। यह देश के युवा खिलाड़ियों का महाकुंभ जैसा आयोजन है। करीब दो दर्जन खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं।

Advertisement

इन्हीं मुद्दों को केंद्र में रखकर 22 दिसंबर को उच्चस्तरीय बैठक भी हुई थी। इसमें विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक संदीप प्रधान, खेलो इंडिया की सीनियर निदेशक एकता विश्नोई के अलावा जिलों के भी खेल अधिकारी मौजूद थे।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल-मई तक लखनऊ में एक खेल गांव बस जाएगा। इस गांव में हर तरह एवं हर रेंज के चिकेन के कपड़े समेत लखनऊ की पहचान से जुड़े स्टॉल लगेंगे। लखनऊ के प्रमुख मेट्रो रेलवे स्टेशनों को भी नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स की थीम पर सजाया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में भी कमोबेश ऐसा ही नजारा होगा।

आयोजन में कुल 22 खेल होंगे। अलग-अलग खेलों के लिए उन शहरों को चुना गया है, जहां उनकी परंपरा रही है और इनके लिए बुनियादी सुविधाएं भी मौजूद हैं। वाराणसी में मलखंभ, कुश्ती और योग की प्रतिस्पर्धा होगी। गोरखपुर में रोइंग, नोएडा में कबड्डी, जूडो, बॉक्सिंग, तीरंदाजी व फेसिंग स्पर्धाएं, लखनऊ में बैडमिंटन, स्वीमिंग, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस व टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल-मई तक लखनऊ में एक खेल गांव बस जाएगा। इस गांव में हर तरह एवं हर रेंज के चिकेन के कपड़े समेत लखनऊ की पहचान से जुड़े स्टॉल लगेंगे। लखनऊ के प्रमुख मेट्रो रेलवे स्टेशनों को भी नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स की थीम पर सजाया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में भी कमोबेश ऐसा ही नजारा होगा।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार