कुआलालंपुर में गुरुवार को हुए ड्रॉ के बाद ईस्ट बंगाल एफसी को एएफसी महिला चैंपियंस लीग 2026-27 के ग्रुप बी में जगह मिली है। टीम अपने अभियान का आगाज हो ची मिन्ह सिटी के खिलाफ 1 नवंबर को करेगी।

Advertisement

इस ग्रुप में ईस्ट बंगाल का मुकाबला दक्षिण कोरिया की ह्वाचेओन केएसपीओ डब्ल्यूएफसी (कोरिया गणराज्य), वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी डब्ल्यूएफसी और उत्तर कोरिया की 4.25 एससी टीम से होगा। अब ईस्ट बंगाल को अगले दौर में पहुंचने के लिए इन मजबूत एशियाई टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम इस बड़े टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। कोलकाता 1 से 7 नवंबर तक ग्रुप बी के मैचों की मेजबानी करेगा। यह पहला मौका है जब भारत में एएफसी विमेंस चैंपियंस लीग खेली जा रही है।

इस भारतीय क्लब ने लगातार दूसरे साल ग्रुप स्टेज में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने मलेशिया के कोटा किनाबालु में हुए प्रीलिमिनरी स्टेज के ग्रुप ए में सबाह एफए (मलेशिया), रोवर्स एफसी (गुआम) और राजशाही स्टार्स एफसी (बांग्लादेश) से आगे रहते हुए पहला स्थान हासिल किया था। एएफसी विमेंस चैंपियंस लीग के तीसरे एडिशन में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के तीन ग्रुप में बांटा गया है और ये सभी मैच सेंट्रलाइज्ड लीग फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

इंडियन विमेंस लीग की चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी पहली बार क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेगी। उनके प्रतिद्वंद्वीह्वाचेओन केएसपीओ डब्ल्यूएफसी लीग चैंपियन हैं, जबकि हो ची मिन्ह सिटी डब्ल्यूएफसी वियतनामी विमेंस लीग चैंपियन हैं और 4.25 एससी डीपीआर कोरिया विमेंस प्रीमियर लीग चैंपियन हैं।

ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद कुल 8 टीमें नॉकआउट दौर में पहुंचेंगी। इनमें तीनों ग्रुप की विजेता टीमें, तीनों ग्रुप की रनर-अप टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें शामिल होंगी। क्वार्टर फाइनल की मेजबानी चार शीर्ष टीमें करेंगी। इनमें तीनों ग्रुप विजेता और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली रनर-अप टीम होगी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले मार्च में एक मैच (सिंगल-लेग) के आधार पर खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मई में खेले जाएंगे। ये मैच किसी एक तय जगह (सेंट्रलाइज्ड वेन्यू) पर आयोजित होंगे।

एएफसी विमेंस चैंपियंस लीग 2026-27 ग्रुप स्टेज ड्रॉ

ग्रुप ए: नेगोह्यांग विमेंस एफसी FC (पीआरके), आईएनएसी कोबे लियोनेसा (जेपीएन), बाम खातून एफसी (आईआरएन), अयेयावाडी एफसी - विमेंस (एमवाईए)

ग्रुप बी: ह्वाचेओन केएसपीओ डब्ल्यूएफसी (कोरिया गणराज्य), हो ची मिन्ह सिटी विमेंस एफसी ( वियतनाम), ईस्ट बंगाल एफसी (भारत), 4.25 एससी (पीआरके)

ग्रुप सी: मेलबर्न सिटी एफसी (ऑस्ट्रेलिया), बीजिंग जिंगतान एफसी (चीन), काया एफसी-इलोइलो (फिलीपींस), पीएफसी नसाफ (उज्बेकिस्तान)।

ईस्ट बंगाल एफसी के मैच:

1 नवंबर: हो ची मिन्ह सिटी बनाम ईस्ट बंगाल

ईस्ट बंगाल एफसी के मैच:

Also Read: LIVE Cricket Score

7 नवंबर: ईस्ट बंगाल बनाम 4.25 एससी

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार