ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉट बोलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गाबा में शनिवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए तीसरे पेसर के रूप में चुना है। कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड ने यह पुष्टि की है। बोलैंड को माइकल नीसर के मुकाबले प्राथमिकता दी गयी है।

Advertisement

बोलैंड और नीसर दोनों को वेस्ट इंडीज के खिलाफ एडिलेड ओवल में दिन-रात्रि टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया था जिसे मेजबान टीम ने जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच चोटिल पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में जीता था।

Advertisement

दोनों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और जब बात एक गेंदबाज को चुनने की बारी आयी तो ऑस्ट्रेलियन टीम प्रबंधन ने बोलैंड को नीसर पर प्राथमिकता दी। हेजलवुड के अनुपस्थित होने के बाद बोलैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे पेसर के रूप में कमिंस और स्टार्क के जोड़ीदार बनेंगे।

मैकडोनाल्ड ने ब्रिस्बेन के लिए टीम की रवानगी से पहले संवाददाताओं से कहा, उम्मीद करते हैं कि स्कॉट गाबा में तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में उतरेंगे। यह लाइन अप है और स्कॉट ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

उन्होंने कहा, इस समय उनका रिकॉर्ड अद्भुत है, इसलिए वह यह स्थान लेंगे। गेंदबाजी लाइन अप में कमिंस, स्टार्क और बोलैंड रहेंगे। आलराउंडर कैमरून ग्रीन और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन उन्हें सहयोग करेंगे।

बोलैंड ने एडिलेड में लाइट्स में एक रोमांचक ओवर में तीन विकेट झटके थे और कम से कम 20 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका सर्वश्रेष्ठ औसत (10.33) और स्ट्राइक रेट (30.6)है।

Advertisement

उन्होंने कहा, इस समय उनका रिकॉर्ड अद्भुत है, इसलिए वह यह स्थान लेंगे। गेंदबाजी लाइन अप में कमिंस, स्टार्क और बोलैंड रहेंगे। आलराउंडर कैमरून ग्रीन और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन उन्हें सहयोग करेंगे।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार