इथियोपिया के डेरारा हुरिसा 15 जनवरी, 2023 को मुंबई में आयोजित होने वाले एशिया के सबसे प्रतिष्ठित-टाटा मुंबई मैराथन में अपने खिताब की रक्षा करने के लिए कुछ बेहतरीन एलीट पुरुष धावकों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस रेस में हिस्सा लेने वाले पुरुषों में दर्जन भर का व्यक्तिगत श्रेष्ठ समय 2020 में कायम 2:08:09 घंटे के कोर्स रिकॉर्ड से बेहतर है।

Advertisement

405,000 अमेरिकी डालर इनामी राशि वाले वल्र्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस का 18वां संस्करण महामारी के कारण दो साल के ब्रेक के बाद आयोजित हो रहा है। इसकी बहुप्रतीक्षित वापसी पर छह श्रेणियों में 55,000 से अधिक एमेच्योर धावक भी मुंबई की सड़कों पर दौड़ते दिखाई देंगे।

Advertisement

एलीट पुरुष और महिला विजेताओं में से प्रत्येक को 45,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा धावकों को कोर्स रिकार्ड बोनस के तौर पर अतिरिक्त 15,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे।

साल 2021 में मेक्सिको में आयोजित गुआडलाजरा मैराथन को 2:12:28 घंटे समय में जीतने वाले हुरिसा ने कहा, मैं चुनौती के लिए तैयार हूं और मेरी नजर खिताब पर है। पुरुष वर्ग में हुरिसा के अलावा उनके हमवतन आइले एब्शेरो और हेले लेमी करे के साथ-साथ केन्या के फिलेमोन रोनो भी हैं, जो दिग्गज एलियुड किपचोगे के साथ अभ्यास करते हैं।

एब्शेरो 2020 में एआईएमएस-प्रमाणित कोर्स पर हुरिसा से 11 सेकंड पीछे रहते हुए उपविजेता रहे थे। इस कोर्स को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। ऑस्ट्रिया में 2022 लिंज मैराथन में 2:09:37 घंटे समय के साथ 10वां स्थान हासिल करने वाले एब्शेरो का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 2:04:23 घंटा है, जो उन्हें फील्ड में सबसे तेज धावक बनाता है। 2:04:33 घंटे के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ, लेमी इस समूह में दूसरे सबसे तेज धावक हैं।

2016 में बोस्टन मैराथन और 2015 में दुबई मैराथन सहित सात मैराथन के विजेता लेमी ने कहा,मैं टाटा मुंबई मैराथन में डेब्यू को लेकर उत्साहित हूं। मैंने सुना है कि यह एक कठिन कोर्स है। लेमी साल 2021 में आयोजित बोस्टन मैराथन के उपविजेता रहे थे।

Advertisement

रोनो ने 2019 बोस्टन मैराथन में प्रभावशाली रूप से छठा स्थान हासिल किया और उसी वर्ष 2:05:00 घंटे में टोरंटो मैराथन जीता था। उन्होंने 2021 अबु धाबी मैराथन और 2022 सोल मैराथन में छठा स्थान हासिल किया था।

इवेंट की छुपी रुस्तम हो सकती हैं चेपकेच:

महिलाओं के फील्ड में सात धावकों ने 2013 में वेलेंटाइन किपकेटर द्वारा निर्धारित 2:24:33 घंटे के कोर्स रिकॉर्ड से बेहतर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इनमें डेरा डिडा (इथियोपिया), शेरोन चेरोप (केन्या) और रहमा तुसा (इथियोपिया) शामिल हैं। ये तीनों इस साल टाटा मुंबई मैराथन में महिला दल का नेतृत्व कर रही हैं।

Advertisement

2019 वल्र्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता-डिडा ने 2019 अफ्रीकी खेलों में 10,000 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता था। 2022 में, उन्होंने 71:17 मिनट में बेजैया हाफ मैराथन जीती और ग्रेट इथियोपियन रन में आठवें स्थान पर रहीं।

दीदा ने कहा, टाटा मुंबई मैराथन काफी समय से मेरी सूची में है। मैंने सुना है कि मुंबई और भारत के लोग रनिंग फेस्टिवल को लेकर बहुत जुनूनी हैं, और मैं इस अनुभव के लिए उत्सुक हूं।

चेरोप ने 2011 विश्व चैंपियनशिप में मैराथन कांस्य जीता था और 2012 बोस्टन मैराथन में विजयी हुईं। इसके अलावा 2022 में, वह नैरोबी मैराथन और ब्यूनस आयर्स मैराथन में तीसरे स्थान पर रहीं।

Advertisement

इसी तरह, टुसा ने 2022 सिडनी मैराथन में 2:26:30 घंटे और 2021 वालेंसिया मैराथन (2:23:20 घंटे) में चौथा स्थान हासिल किया। वह 2018 न्यूयॉर्क मैराथन में पांचवें स्थान पर थीं और उसी वर्ष रोम में जीती थीं।

केन्या की शीएला चेपकेच, जो मुंबई में पहली बार आई हैं, छुपा रुस्तम साबित हो सकती है। शीएला ने 02:27:04 घंटे में 2022 नैरोबी मैराथन जीता है। इससे पहले, वह 2018 मिलान मैराथन और 2017 कोसिसे मैराथन में दूसरे स्थान पर रही थीं। साथ ही धावकों की फील्ड में इथियोपिया की 2019 की विजेता वर्कनेश अलेमू भी हैं, जो अंतर पैदा कर सकती हैं।

रेस प्रमोटर प्रोकैम इंटरनेशनल के ज्वाइंट एमडी विवेक सिंह ने कहा, मुंबई में टाटा मुंबई मैराथन के लिए वास्तव में विश्व स्तरीय एथलीटों का जमावड़ा हो रहा है। यह दुनिया में शीर्ष 10 मैराथन में से एक के रूप में टाटा मुंबई मैराथन के कद का प्रतिबिंब है। टीएमएम बड़ा और बेहतर होकर लौटा है और छह कैटेगरी में होने वाली रेस के दौरान हर दिल मुंबई की भावना जीवंत हो जाएगी।

Advertisement

केन्या की शीएला चेपकेच, जो मुंबई में पहली बार आई हैं, छुपा रुस्तम साबित हो सकती है। शीएला ने 02:27:04 घंटे में 2022 नैरोबी मैराथन जीता है। इससे पहले, वह 2018 मिलान मैराथन और 2017 कोसिसे मैराथन में दूसरे स्थान पर रही थीं। साथ ही धावकों की फील्ड में इथियोपिया की 2019 की विजेता वर्कनेश अलेमू भी हैं, जो अंतर पैदा कर सकती हैं।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार