football legend pele: कैंसर से लड़ रहे ब्राजील के फुटबॉल लीजेंड पेले इस बार क्रिसमस का समय अस्पताल में बिताएंगे। डाक्टरों और उनके परिवार ने यह पुष्टि की है।

Advertisement

82 वर्षीय पेले को कैंसर की जांच के लिए साओ पाउलो के अलबर्ट आइंस्टाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा, पेले की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनपर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है।

Advertisement

पेले तीन बार विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में यह ट्रॉफी जीती है।

शिन्हुआ ने खबर दी है कि हाल के वर्षों में पेले को कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ा था। पिछले वर्ष कोलोन से एक ट्यूमर को निकालने के लिए उनकी सर्जरी की गयी थी।

पेले की बेटी कैली नेसीमेंटो ने इंस्टाग्राम पर कहा, घर पर हमारा क्रिसमस समाप्त हो गया है। हमारे लिए यह बेहतर होगा कि हम यहां रहकर उनकी देखभाल करें।

पेले ने अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देने के लिए सोशल मीडिया पर हाल के सप्ताहों में लगातार संदेश साझा किये हैं।

Advertisement

पेले की बेटी कैली नेसीमेंटो ने इंस्टाग्राम पर कहा, घर पर हमारा क्रिसमस समाप्त हो गया है। हमारे लिए यह बेहतर होगा कि हम यहां रहकर उनकी देखभाल करें।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार