भुवनेश्वर, 23 दिसम्बर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (पुरुष अंडर 18) के क्वालीफायर के तीसरे दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी मध्य प्रदेश ने अपने-अपने मैच में जीत हासिल की।
दिन के पहले मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी ने पूल ए में मणिपुर हॉकी के खिलाफ 6-1 से जीत दर्ज की। मनोज यादव (6, 26, 45, 47 मिनट) ने चार गोल किए। । अजीत यादव (53, 59 मिनट) ने भी उत्तर प्रदेश हॉकी की जीत में योगदान दिया। मणिपुर हॉकी के लिए एकमात्र गोल सिल्हेबा लिशम (56 मिनट) ने किया।
पूल ए के दूसरे मैच में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 6-0 से हराया। परमवीर सिंह (13, 23 मिनट) ने दो गोल किए, जबकि गुरप्रीत सिंह (6), रिशव (16), कवल सिंह ( 49) और सुरिंदर सिंह (51 मिनट) ने हॉकी चंडीगढ़ के लिए एक आरामदायक जीत पूरी करने के लिए एक-एक गोल किया।
दिन के तीसरे पूल ए मैच में हॉकी हरियाणा ने हॉकी पंजाब के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रा खेला। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं कर सकी।
अमनदीप (22 मिनट) और कप्तान तोशांत (24) ने दूसरे क्वार्टर में एक-एक गोल कर हॉकी हरियाणा को बढ़त दिलाई। हालांकि, हॉकी पंजाब ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी करते हुए दिलराज सिंह (38, 55 मिनट) के दो गोल दागे।
दिन के तीसरे पूल ए मैच में हॉकी हरियाणा ने हॉकी पंजाब के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रा खेला। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं कर सकी।
हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और दादरा नगर हवेली और दमन-दीव हॉकी के बीच दूसरा पूल बी मैच ओडिशा हॉकी एसोसिएशन के पक्ष में रहा।
This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed