नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने ऑनलाइन चैस में अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित करते हुए 2022 मेल्टवाटर चैंपियंस चैस टूर फाइनल्स में एक राउंड शेष रहते खिताबी जीत हासिल कर ली।

Advertisement

विश्व चैंपियन ने भारत के 17 वर्षीय रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा को हराकर शनिवार को सत्र के अंतिम मुकाबले में जीत हासिल की।

Advertisement

रविवार का एक राउंड शेष रहते पोलैंड के विश्व कप विजेता जान क्रिस्टोफ डूडा के पास लीडरबॉर्ड में आगे निकलने का मौका था। लेकिन शनिवार को हार के साथ डूडा ने कार्लसन को बढ़त थमा दी। डूडा अमेरिका के वेस्ली सो से मुकाबला हार गए।

कार्लसन ने 11 महीने लम्बे टूर में नौ इवेंट्स में से पांच जीते। डूडा दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस इवेंट में कार्लसन ने 16 बाजियों में से 14 जीतीं और अपने छह मैचों में अपराजित रहे। यह एक अविश्वसनीय प्रदर्शन रहा।

कार्लसन ने प्रज्ञानानंदा से पहली बाजी जीती। प्रज्ञानानंदा दूसरी बाजी में जीतने की स्थिति में थे लेकिन कुछ गलतियों ने यह मौका उनके हाथ से छीन लिया। कार्लसन ने 2-0 की बढ़त बना ली और मैच तथा टूर्नामेंट जीतने के लिए उन्हें एक ड्रा की जरूरत थी जो वह हासिल करने में सफल रहे।

अन्य मैचों में वेस्ली सो ने डूडा को 3-0 से हरा दिया। आखिरी बाजी में डूडा (10 अंक) और सो (12 अंक) दूसरे स्थान के लिए होड़ करेंगे।

Advertisement

भारत के 19 वर्षीय अर्जुन एरिगैसी ने लिएम कुआंग ली को 2.5-0.5 से हराया और वह अब तालिका में चौथे स्थान पर हैं। अजरबैजान के नंबर एक शखरियर मामेदयरोव ने अनीश गिरी को 2.5-0.5 से हराकर जीत हासिल की।

अन्य मैचों में वेस्ली सो ने डूडा को 3-0 से हरा दिया। आखिरी बाजी में डूडा (10 अंक) और सो (12 अंक) दूसरे स्थान के लिए होड़ करेंगे।

आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार