कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के विरोध में शामिल होंगे।
Advertisement
सिद्धू ने विरोध को सत्याग्रह करार देते हुए एक ट्वीट में कहा कि वह दोपहर में जंतर-मंतर पर पहलवानों के साथ शामिल होंगे।
डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर कुछ शीर्ष महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Also Read: IPL T20 Points Table
दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। जहां पहली एफआईआर एक नाबालिग पहलवान के आरोप से संबंधित है और पोस्को अधिनियम के तहत दर्ज की गई है, वहीं दूसरी एफआईआर यौन उत्पीड़न से संबंधित है।