विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने हॉलैंड के टेलन ग्रीक्सपुर को आसानी से हराकर दुबई टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

जोकोविच को अपने पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए तीन सेटों तक जूझना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे और उन्होंने ग्रीक्सपुर को बुधवार रात 6-2, 6-3 से हराकर एटीपी 500 टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बना ली।

Advertisement

35 वर्षीय जोकोविच ने बेसलाइन से जबरदस्त हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए 29 विनर्स लगाए। सत्र में 12-3 का रिकॉर्ड रखने वाले ग्रीक्सपुर के पास जोकोविच के प्रहारों का कोई जवाब नहीं था। जोकोविच ने इस जीत से दुबई में 13 बार उतरने में क्वार्टरफाइनल से पहले कभी नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा।

सर्बियाई खिलाड़ी का क्वार्टरफाइनल में पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकाज से मुकाबला होगा।

एक अन्य मैच में दानिल मेदवेदेव ने अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-4, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 11वीं टूर लेवल जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने यह मुकाबला मात्र 65 मिनट में जीता।

मेदवेदेव का अगला मुकाबला बोर्ना कोरिच से होगा। कोरिच ने थानासी कोकिनाकिस को 6-7(4), 6-3, 7-5 से हराकर तीसरी सीड मेदवेदेव से क्वार्टरफाइनल में भिड़ने का अधिकार हासिल किया। कोरिच का मेदवेदेव के खिलाफ 4-2 का रिकॉर्ड है।

Advertisement

एक अन्य मैच में दानिल मेदवेदेव ने अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-4, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 11वीं टूर लेवल जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने यह मुकाबला मात्र 65 मिनट में जीता।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार