एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया।

Advertisement

गौरतलब है कि ओडिशा लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस बार 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

कलिंगा स्टेडियम में 24, जबकि बिरसा मुंडा स्टेडियम में 20 मैच खेले जाएंगे। स्टेडियम परिसर में स्टेडियम और हॉकी अभ्यास केंद्र दोनों को एफआईएच द्वारा स्तर-1 प्रमाणित किया गया है जो अपनी श्रेणी में सर्वोच्च है। स्टेडियम का नाम प्रसिद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है।

ओडिशा सरकार ने दावा किया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सीटेड (कुर्सी) हॉकी स्टेडियम है। स्टेडियम का निर्माण में बिना टैक्स के 261 करोड़ की लागत आई है।

पटनायक ने सुंदरगढ़, गंजाम, संबलपुर और राउरकेला में हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के मौके पर कहा, यह ओडिशा के लिए बहुत खुशी और उत्सव का क्षण है। हम न केवल लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं, बल्कि हमने राउरकेला में दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम भी बनाया है।

Advertisement

पटनायक ने सुंदरगढ़, गंजाम, संबलपुर और राउरकेला में हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों का भी उद्घाटन किया।

पटनायक ने आगे कहा कि आने वाले वर्षो में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम भारतीय हॉकी को वैश्विक ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार