22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल आठ अप्रैल से होने वाले मोंटे कार्लो मास्टर्स में खेलेंगे। इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के आयोजकों ने यह जानकारी दी है। नडाल कूल्हे की चोट से उबरने के बाद वापसी करेंगे।

Advertisement

नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड से हारने के बाद कोर्ट पर नहीं उतरे हैं जहां उनकी कूल्हे की चोट बढ़ गयी थी।

Advertisement

स्पेनिश खिलाड़ी इसी चोट के कारण इंडियन वेल्स मास्टर्स और मियामी ओपन में नहीं उतरे थे।

मोंटे कार्लो मास्टर्स में नडाल 11 बार विजेता रहे हैं जिसमें 2005 से 2012 तक लगातार आठ खिताब शामिल हैं। मोंटे कार्लो मास्टर्स का 116वां संस्करण पहला बड़ा यूरोपियन टूर्नामेंट है जिससे क्ले सत्र की शुरूआत होती है।

स्पेनिश खिलाड़ी इसी चोट के कारण इंडियन वेल्स मास्टर्स और मियामी ओपन में नहीं उतरे थे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार