गुरुग्राम के मनु गन्दास ने टाटा स्टील पीजीटीआई सत्र में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाला पहला एसएसपी चौरसिया आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया। यह उनकी सत्र की छठी खिताबी जीत है।
मनु (69-66-72-68) ने चार अंडर 68 का शानदार कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर 13 अंडर 275 रहा। अनिर्बान लाहिड़ी और गगनजीत भुल्लर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
मनु गन्दास को इस जीत से 15,00,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली और वह पीजीटीआई रैंकिंग में दूसरे से पहले स्थान पर पहुंच गए। उनकी सत्र की कुल कमाई 80,78,938 रुपये पहुंच चुकी है।
अनिर्बान लाहिड़ी (71-65-71-70) का कुल स्कोर 11-अंडर 277 रहा जबकि गगनजीत भुल्लर (69-72-67-71) नौ-अंडर 279 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
मनु गन्दास को इस जीत से 15,00,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली और वह पीजीटीआई रैंकिंग में दूसरे से पहले स्थान पर पहुंच गए। उनकी सत्र की कुल कमाई 80,78,938 रुपये पहुंच चुकी है।
This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed