भारतीय महिला टीम को एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप चाइना 2027 क्वालीफायर के 'ग्रुप-ई' में रखा गया है। 'ब्लू टाइग्रेस' के साथ मलेशिया, सीरिया और इराक की टीमें भी हैं। इस प्रतियोगिता के लिए ड्रॉ गुरुवार को कुआलालंपुर में स्थित एएफसी हाउस में हुआ।

Advertisement

भारतीय महिला अंडर-17 टीम ने सूजौ, चीन में 2026 एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा, लेकिन मेजबान चीन के खिलाफ 0-3 से हारकर खिताबी दौड़ से बाहर होना पड़ा। 'ब्लू टाइग्रेस' (भारतीय महिला टीम) का लक्ष्य पहली बार लगातार एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप के लिए क्वालीफाई करना होगा।

मलेशिया इस साल 5 से 11 अक्टूबर तक क्वालीफायर के 'ग्रुप-ई' की मेजबानी करेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत इराक के खिलाफ करेगा, इसके बाद सीरिया और फिर मलेशिया के साथ मुकाबले खेले जाएंगे।

इस प्रतियोगिता के ग्रुप विजेता एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप चीन 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगे, जिसका आयोजन 31 मार्च से 17 अप्रैल 2027 तक सूजौ में होगा।

ड्रॉ के लिए, टूर्नामेंट के पिछले तीन संस्करणों में टीमों की अंतिम रैंकिंग के आधार पर बने प्वाइंट्स सिस्टम का इस्तेमाल करके 30 टीमों को चार पॉट और एक अतिरिक्त मेजबान पॉट में बांटा गया था। भारत को पॉट 1 में रखा गया था और फाइनल ड्रॉ को आठ ग्रुप में बांटा गया। छह ग्रुप में चार-चार टीमें और दो ग्रुप में तीन-तीन टीमें थीं। ये टीमें 5 से 11 अक्टूबर 2026 तक सिंगल राउंड-रॉबिन सेंट्रलाइज्ड लीग फॉर्मेट में क्वालीफायर में मुकाबला करेंगी।

इस प्रतियोगिता के ग्रुप विजेता एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप चीन 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगे, जिसका आयोजन 31 मार्च से 17 अप्रैल 2027 तक सूजौ में होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप चीन 2027 के सेमीफाइनलिस्ट, फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप मोरक्को 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार