Riyadh Season Tennis Cup: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने बुधवार को एक प्रदर्शनी मैच में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 4-6, 6-4, 6-4 से हराया।

Advertisement

कार्लोस अल्काराज ने किंगडम एरेना में खेले गए इस मुकाबले में दमदार शुरुआत की।

Advertisement

शुरुआती गेम में युवा स्पैनियार्ड ने तेजी से स्कोर हासिल किया लेकिन सर्बियाई खिलाड़ी ने कुछ शानदार रिटर्न के साथ वापसी करते हुए 3-2 की बढ़त हासिल की और पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट में अल्काराज ने जोरदार वापसी की और जोकोविच की सर्विस तोड़कर 2-0 की बढ़त बना ली।

फिर, जोकोविच ने वापसी करते हुए स्कोर को 2-3 कर दिया। हालांकि, अल्काराज ने दूसरा सेट 6-4 से जीतकर कुल स्कोर को 1-1 से बराबर किया।

निर्णायक सेट की शुरुआत जोकोविच ने अल्काराज के खिलाफ शानदार ढंग से की। स्कोर करीब रहने के कारण मैच रोमांचक रहा, लेकिन जोकोविच की एक गलती के बाद अल्काराज ने बढ़त बना ली।

Advertisement

इसके बाद अल्काराज़ ने मामूली अंतर से अपनी सर्विस बरकरार रखी। छठे गेम में जोकोविच ने वापसी की और स्कोर 3-3 से बराबर पर आ गया, लेकिन अंत में अल्काराज़ ने 6-4 से यह सेट और मैच अपने नाम किया।

सऊदी की राजधानी में होने वाला मैच रियाद सीज़न का हिस्सा है। जो कला, संस्कृति और खेल का एक वार्षिक उत्सव है। जिसमें फरवरी की शुरुआत में आगामी रियाद सीजन कप फुटबॉल टूर्नामेंट भी शामिल है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार