वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप 2026 में आदित्य ने इटली के टोमासो ओरलैंडो को 5:0 से हराकर मेंस 55 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ आदित्य मेडल सुनिश्चित करने वाले पहले भारतीय पुरुष बॉक्सर बन गए। सेमीफाइनल में आदित्य का मुकाबला अजरबैजान के निहात गासिमोव से होगा।

भारतीय महिलाओं में मेघा श्योकंद (महिलाओं का 80 किलोग्राम) और प्राची टोकस (महिलाओं का 80+ किलोग्राम) पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल सुनिश्चित कर चुकी हैं।

मोंटेनेग्रो के बुडवा में मेंस 65 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मौसम सुहाग को इंग्लैंड के यशुआ फ्लेमिंग के खिलाफ 0:5 से हार का सामना करना पड़ा। मेंस 50 किलोग्राम वर्ग में अमन देव को जॉर्जिया के शालवा बेरिद्जे से 0:5 से शिकस्त मिली, जबकि लक्षु को यूएसए के मार्ले मैकनीली के खिलाफ 0:5 से हार झेलनी पड़ी।

इससे पहले शुक्रवार को, मेघा श्योकंद ने तुर्की की मेलिसा एरोग्लू को 5:0 से हराकर विमेंस 80 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिसके साथ इस चैंपियनशिप में मेडल पक्का करने वाली दूसरी भारतीय बनीं।

वहीं, प्राची टोकस ने विमेंस 57 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए पहला मेडल पक्का किया था। एशियन अंडर-19 चैंपियन प्राची ने कनाडा की एली चार्टियर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी मेडल की उम्मीदों को कायम रखा।

प्राची ने चार्टियर के खिलाफ दोनों राउंड में दबदबा बनाए रखा। पहले राउंड में चार्टियर को एक बार और दूसरे राउंड में दो बार 'काउंट' (रेफरी द्वारा गिनती) मिला, जिसके बाद भारतीय बॉक्सर को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया।

इससे एक दिन पहले, उन्होंने समोआ की कीली पेरेज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मंगलवार देर शाम क्वार्टर फाइनल में, टोकस ने पेरेज के खिलाफ तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा। पेरेज ने इस साल की शुरुआत में बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप के 80 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।

प्राची ने चार्टियर के खिलाफ दोनों राउंड में दबदबा बनाए रखा। पहले राउंड में चार्टियर को एक बार और दूसरे राउंड में दो बार 'काउंट' (रेफरी द्वारा गिनती) मिला, जिसके बाद भारतीय बॉक्सर को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार