एशियन जूनियर रैपिड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत और तुर्कमेनिस्तान ने टॉप सम्मान साझा किए। बुधवार को मुंबई के आईटीसी मराठा शेराटन में विवान विशाल और शोहरादोवा लाला क्रमशः ओपन और गर्ल्स कैटेगरी में चैंपियन बने।
ओपन चैंपियनशिप के आखिरी दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कजाकिस्तान के अखिलबाय इमांगाली और भारत के माधवेंद्र प्रताप शर्मा को आखिरी राउंड में अहम हार का सामना करना पड़ा, जो टूर्नामेंट के मध्य में आगे चल रहे थे। उनकी इस हार के साथ खिताबी दौड़ रोमांचक बन गई।
भारत के विवान विशाल ने इस मौके का फायदा उठाते हुए लगातार अंतिम तीन राउंड में जीत हासिल की और 7 राउंड में 6 प्वाइंट्स के शानदार स्कोर के साथ एशियन जूनियर ओपन रैपिड चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।
विवान की यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि 2,149 रेटिंग वाले खिलाड़ी ने कई इंटरनेशनल मास्टर्स (आईएम) वाले मजबूत खिलाड़ियों के बीच यह कामयाबी हासिल की। इससे उनकी जबरदस्त काबिलियत का पता चलता है और भविष्य में एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर उनकी पहचान बनती है।
दूसरी तरफ, इंटरनेशनल मास्टर्स अक्षय बोरगांवकर और अपूर्व कांबले ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सात राउंड में 5-5 प्वाइंट्स हासिल किए। हालांकि, बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर की वजह से अक्षय को सिल्वर मेडल मिला, जबकि अपूर्व को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
गर्ल्स रैपिड चैंपियनशिप में खिताब की लड़ाई आखिरकार तुर्कमेनिस्तान की शोहरादोवा लाला और भारत की प्रतीति बोरदोलोई के बीच रोमांचक मुकाबले में बदल गई। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और 7 राउंड में 6-6 प्वाइंट्स के बराबर स्कोर के साथ टूर्नामेंट खत्म किया।
दूसरी तरफ, इंटरनेशनल मास्टर्स अक्षय बोरगांवकर और अपूर्व कांबले ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सात राउंड में 5-5 प्वाइंट्स हासिल किए। हालांकि, बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर की वजह से अक्षय को सिल्वर मेडल मिला, जबकि अपूर्व को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
Also Read: LIVE Cricket Score
अब सभी की नजरें क्लासिकल चैंपियनशिप पर हैं, जो कल शुरू होगी और जिसमें एशिया के बेहतरीन जूनियर चेस टैलेंट के बीच एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने की उम्मीद है। यह चैंपियनशिप महाराष्ट्र चेस एसोसिएशन द्वारा मुंबई के आईटीसी मराठा शेराटन में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन और एशियन चेस फेडरेशन की देखरेख में आयोजित की जा रही है।