एशियन गेम्स 2026 के बाद जापान का आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स का आयोजन करने जा रहा है। इसकी शुरुआत आधिकारिक रूप से रविवार से हो रही है। एशियन पैरा गेम्स का यह पांचवां संस्करण है और जापान पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इवेंट 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें 45 देशों के करीब 3,000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

एशियन पैरा गेम्स का पहला संस्करण ग्वांगझू (चीन) में 2010 में हुआ था। भारतीय दल ने 14 पदक जीते थे। इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में 2014 में हुए दूसरे संस्करण में भारतीय दल ने 33 पदक जीते थे। तीसरा संस्करण इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 में हुआ था। भारतीय दल ने 72 पदक जीते थे। हांगझोऊ (चीन) में 2023 में हुए चौथे संस्करण में भारतीय दल ने 111 पदक जीते थे, जिसमें 29 गोल्ड और 31 सिल्वर पदक थे।

भारतीय दल ने हर संस्करण में पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। जापान में हो रहे एशियन पैरा गेम्स के पांचवें संस्करण में भारतीय दल की कोशिश अपने पिछले संस्करण के प्रदर्शन को पीछे छोड़ने और नया रिकॉर्ड बनाने की होगी।

एशियन पैरा गेम्स में भारत ने 168 एथलीटों का दल भेजा है। इसमें 112 पुरुष और 56 महिलाएं हैं। ये पैरा एथलीट 11 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत और धावक सिमरन शर्मा भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।

भारतीय दल ने हर संस्करण में पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। जापान में हो रहे एशियन पैरा गेम्स के पांचवें संस्करण में भारतीय दल की कोशिश अपने पिछले संस्करण के प्रदर्शन को पीछे छोड़ने और नया रिकॉर्ड बनाने की होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार