एशियन पैरा गेम्स 2026 में सोमवार को जैवलिन थ्रो एफ46 स्पर्धा में रिंकू और अजीत सिंह ने शीर्ष दो स्थान हासिल करते हुए देश का मान बढ़ाया। रिंकू ने 65.11 मीटर की बेहतरीन थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं, अजीत सिंह ने 65.02 मीटर की शानदार थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। इंडोनेशिया के सकत्योनो आर. ने 55.30 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
इससे पहले, एशियन चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट कोकिला (टॉप्स एथलीट | डब्ल्यूआर-3) को किर्गिस्तान की ऐबिके उलानबेक किजी (डब्ल्यूआर-2) से हार का सामना करना पड़ा। ऐबिके 2026 वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट और एशियन चैंपियनशिप 2025 की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। कोकिला को 21 सेकंड में 'इप्पोन' से हार मिली और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
कोकिला ने इससे पहले 2022 एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं के जे2-48 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। एलए 2028 साइकिल के लिए वेट कैटेगरी (वजन वर्ग) में बदलाव किए गए हैं, और अब कोकिला 52 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं।
इससे पहले, सोमवार को जापान के नागोया स्थित मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में, सौम्या और राधा वेंकटेश ने पैरा-एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के पदकों की संख्या में और इजाफा किया।
कोकिला ने इससे पहले 2022 एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं के जे2-48 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। एलए 2028 साइकिल के लिए वेट कैटेगरी (वजन वर्ग) में बदलाव किए गए हैं, और अब कोकिला 52 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS