भारत के पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह ने एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों के जैवलिन थ्रो एफ40/एफ41 इवेंट में 42.55 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, पैरा-एथलीट राकेशभाई भट्ट ने शुक्रवार को पुरुषों की 200 मीटर टी37 दौड़ स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नवदीप ने अपने दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया और फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे। उनके बाकी चार प्रयास फाउल रहे। ईरान के बेत सादेघ ने 45.78 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि इंडोनेशिया के अनस्यारी ने 43.55 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

इस ब्रॉन्ज मेडल के साथ नवदीप के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्होंने प्रमुख प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके भारत के शीर्ष पैरा-एथलीटों के बीच अपनी जगह बनाई है। हरियाणा के पानीपत के रहने वाले इस एथलीट ने 2024 के पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर खूब नाम कमाया। 2021 के टोक्यो पैरालंपिक में वे चौथे स्थान पर रहे थे, और 2023 में आयोजित एशियाई पैरा खेलों 2023 में भी उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था।

नवदीप ने 'वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप' में भी सफलता हासिल की है। उन्होंने 2025 में सिल्वर मेडल और 2024 में ब्रॉन्ज जीता। 2023 की चैंपियनशिप में वह चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि 2019 की अंडर 20 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। उनकी अन्य अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में 2022 में अमेरिका में 'डेजर्ट चैलेंज कप' और 2021 में दुबई में 'फजा ग्रां प्री' में जीते गए गोल्ड मेडल शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2023 और 2026 में इंडियन ओपन में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

पैरा-एशियन गेम्स में अपना पहला मुकाबला खेल रहे राकेशभाई ने पुरुषों की 200 मीटर टी37 स्पर्धा में अच्छी शुरुआत की, लेकिन बाद में सऊदी अरब के अली अलनाखली उनसे आगे निकल गए। अली अलनाखली ने 23.32 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता और एशियन पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, इंडोनेशिया के सैप्टोयोगो पूर्णोमो ने 23.45 सेकंड का समय लेकर सिल्वर मेडल हासिल किया। राकेश ने 23.64 सेकंड में दौड़ पूरी की और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

नवदीप ने 'वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप' में भी सफलता हासिल की है। उन्होंने 2025 में सिल्वर मेडल और 2024 में ब्रॉन्ज जीता। 2023 की चैंपियनशिप में वह चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि 2019 की अंडर 20 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। उनकी अन्य अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में 2022 में अमेरिका में 'डेजर्ट चैलेंज कप' और 2021 में दुबई में 'फजा ग्रां प्री' में जीते गए गोल्ड मेडल शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2023 और 2026 में इंडियन ओपन में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार