BWF World Championships: 'बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026' की शुरुआत 17 अगस्त से होने जा रही है। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन के इस महा इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। चीनी टीम ने शनिवार को दूसरी टॉप टीमों के साथ यहां ट्रेनिंग की। इसके साथ ही उन्होंने स्टेडियम को अपनी मंजूरी भी दी।
भारत में 17 साल के बाद बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी होने जा रही है, जिसमें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने के लिए उत्सुक हैं।
एक ओर, इंडिया ओपन में मुकाबले आमतौर पर मंगलवार को शुरू होते हैं, तो दूसरी तरफ वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत सोमवार से ही होगी। पहले दिन 'मेंस सिंगल्स' और 'विमेंस सिंगल्स' ड्रॉ के टॉप हाफ के मैच खेले जाएंगे।
शनिवार को मेन हॉल में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि सभी कोर्ट पर हवा का थोड़ा असर (साइड ड्रिफ्ट) था और उनका ध्यान हालात को समझने और उसके अनुसार बदलाव करने पर था। खिलाड़ियों ने इस साल की शुरुआत में इंडिया ओपन के दौरान स्टेडियम को लेकर कुछ चिंताएं जताई थीं। इंडिया ओपन को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टेस्ट इवेंट के तौर पर देखा गया था। इसके बाद बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टेडियम को और बेहतर बनाने पर 20 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए।
इस चैंपियनशिप की शुरुआत से पहले चीन की वर्ल्ड नंबर 3 वांग झी यी ने कहा, "मुझे लगता है कि स्टेडियम में काफी बदलाव हुए हैं; यह बहुत अच्छी बात है। मैंने अभी अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। मुझे लगा कि कोर्ट पर थोड़ी हवा चल रही थी, इसलिए हमें वहां के हालात के हिसाब से ढलना होगा।" उम्मीद है कि प्री-क्वार्टर फाइनल में वांग झी यी का मुकाबला पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु से हो सकता है।
वांग झी यी के अलावा, विमेंस सिंगल्स में 15 साल से चले आ रहे गोल्ड मेडल के सूखे को खत्म करने की चीन की उम्मीदें 2020 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट चेन युफेई और वर्ल्ड नंबर 5 हान युए पर टिकी होंगी।
इस चैंपियनशिप की शुरुआत से पहले चीन की वर्ल्ड नंबर 3 वांग झी यी ने कहा, "मुझे लगता है कि स्टेडियम में काफी बदलाव हुए हैं; यह बहुत अच्छी बात है। मैंने अभी अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। मुझे लगा कि कोर्ट पर थोड़ी हवा चल रही थी, इसलिए हमें वहां के हालात के हिसाब से ढलना होगा।" उम्मीद है कि प्री-क्वार्टर फाइनल में वांग झी यी का मुकाबला पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु से हो सकता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
'बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया' ने खिलाड़ियों के लिए एक लाउंज भी बनाया है, जहां चौबीसों घंटे खाने-पीने का इंतजाम है। इसके साथ ही, महिला खिलाड़ियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन भी लगाई गई है।