BWF World Championships: भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में उलटफेर किया, उन्होंने 'वर्ल्ड नंबर 1' और मौजूदा चैंपियन चीन के शी यू की को 21-14, 13-21, 19-21 से शिकस्त दी। आयुष ने बताया कि घरेलू फैंस से उन्हें इस मुकाबले को जीतने के लिए ऊर्जा मिली।

Advertisement

आयुष मानते हैं कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप के पहले दिन उन्हें घरेलू दर्शकों के जबरदस्त सपोर्ट से काफी ऊर्जा मिली। जीत के बाद आयुष ने पत्रकारों से कहा, "फैंस सच में मेरे साथ थे, जिससे मुझे ऊर्जा मिली। मैं थोड़ा थक गया था, लेकिन फैंस को इस तरह चीयर करते हुए सुनकर बहुत ऊर्जा मिली। वह (शी यू की) सच में नर्वस थे, जिस तरह से वह वापसी कर रहे थे, लेकिन मैंने किसी तरह जीत हासिल कर ली। यह एक शानदार अंत था।"

यह चीनी खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में आयुष की पहली जीत थी। इससे पहले, आयुष चीनी शटलर के खिलाफ अपने तीनों मैच हार चुके थे, जिसमें बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल था। आयुष इस मैच में शानदार रणनीति के साथ उतरे थे। उन्होंने बताया, "हमने मुकाबलों का विश्लेषण किया किया, और आज मैं रणनीति के मामले में बहुत बेहतर था। पिछली बार जब हम खेले थे, तो उन्होंने मुझे हरा दिया था। उस समय मैं पूरी तरह भावशून्य था। आज मेरी तैयारी बेहतर थी। मैं इस जीत को सबसे ऊपर रखूंगा। घर पर खेलना, वर्ल्ड चैंपियनशिप में डेब्यू, वर्ल्ड नंबर वन के खिलाफ खेलना - मुझे लगता है कि यह एक खास जीत है। मेरे पास उनके खिलाफ एक योजना थी। मैं उसमें कामयाब रहा, आखिर तक अपने प्लान पर कायम रह पाया। मैं इससे बहुत खुश हूं।"

आयुष मानते हैं कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप के पहले दिन उन्हें घरेलू दर्शकों के जबरदस्त सपोर्ट से काफी ऊर्जा मिली। जीत के बाद आयुष ने पत्रकारों से कहा, "फैंस सच में मेरे साथ थे, जिससे मुझे ऊर्जा मिली। मैं थोड़ा थक गया था, लेकिन फैंस को इस तरह चीयर करते हुए सुनकर बहुत ऊर्जा मिली। वह (शी यू की) सच में नर्वस थे, जिस तरह से वह वापसी कर रहे थे, लेकिन मैंने किसी तरह जीत हासिल कर ली। यह एक शानदार अंत था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले के दौरान आयुष ने मेडिकल टाइम-आउट लिया था। उन्होंने बताया, "मेरी उंगली से खून निकल रहा था। इसलिए मैंने मेडिकल ब्रेक लिया, कुछ गंभीर नहीं था।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार